what to eat before exams: बच्‍चों की डाइट में शामिल करें ये Healthy Foods, एग्जाम में कंप्‍यूटर से भी तेज चलेगा उसका दिमाग – got exams boost memory reduce stress with these nutrition tips

घर पर बना ब्रेकफास्ट खिलाएं

परीक्षा के दौरान डिब्बाबंद अनाज और ओट्स को खाने से सुस्ती आती है,क्योंकि इसमें सिंथेटिक अणु होते हैं। इसलिए हमेशा ताजा पोहा और उपमा खाना चाहिए। ये मूड को रिफ्रेश करते हैं, जिससे तनाव कम होता है।

घी का सेवन करवाएं

घी में ओमेगा 3 फैटी एसिड पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। यह मेमेरी और कॉग्निटिव फंक्शन को सुधारता है। परीक्षाओं के दौरान ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में एक चम्मच घी का सेवन करना चाहिए।

सेहतमंद बने रहने के लिए बहुत जरूरी है देसी घी का सेवन

दही

दही में पाए जाने वाले बैक्टीरिया पेट को स्वस्थ रखते हैं और सेरोटोनिन नामक हैप्पी हार्मोन को बढ़ाते हैं। ये हार्मोन परीक्षा के दौरान तनाव को कम करने में मदद करते हैं। इसलिए एक्जाम देने जाने से पहले दही शक्कर का सेवन जरूर करना चाहिए।

अनरिफाइंड शुगर या खांड

शुगर शरीर और मस्तिष्क को सक्रिय करता है और एनर्जी प्रदान करता है। इससे लंबे समय तक पढ़ाई की क्षमता बढ़ती है। हालांकि एक्जाम के दौरान हमेशा अनरिफाइंड शुगर या खांड का इस्तेमाल करना चाहिए। इस दौरान लड्डू, चिक्की, कोकम या नींबू के शर्बत का सेवन करना फायदेमंद होता है। ये सभी खाद्य सामग्री ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखती हैं।

चीनी के ये ऑप्शन, मीठा छोड़े ब‍िना रखेंगे आपको Diabetes और Weight gain से दूर

चावल

चावल प्रीबायोटिक होने के कारण पेट को हल्का रखता है। इससे पेट फूलने की समस्या नहीं होती है और अच्छी नींद आती है। इसके कारण सुबह उठने पर तरोताजा महसूस होता है। परीक्षा के दौरान डिनर में दाल, चावल, खिचड़ी, घी, दही-चावल खाना चाहिए।

एक्जाम के दौरान तनाव और घबराहट को दूर करने के लिए ये सभी टिप्स फायदेमंद हैं। इन खाद्य पदार्थों का सेवन करने से याददाश्त में सुधार होता है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here