When Pranab Mukherjee Snubbed Those Who Criticized Previous congress governments – नेहरू-मनमोहन को हर बात पर दोष देने वालों को प्रणब मुखर्जी ने बीते साल दी थी तगड़ी नसीहत

नेहरू-मनमोहन को हर बात पर दोष देने वालों को प्रणब मुखर्जी ने बीते साल दी थी तगड़ी नसीहत

प्रणब मुखर्जी ने कहा था देश की अर्थव्यवस्था की नींव कांग्रेस सरकारों ने बनाई है. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली :

बीजेपी नेता अक्सर हर बात पर पिछली कांग्रेस की सरकारों को दोष देते रहते हैं. लेकिन बीते साल ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी ने तगड़ी नसीहत दी थी.  उन्होंने कहा कि जो लोग कांग्रेस के 55 सालों के शासनकाल की हमेशा आलोचना करते रहे हैं वो यह भूल जाते हैं कि आजादी के समय देश कहां था और अब कितना आगे जा चुका है. हालांकि डॉ. प्रणब मुखर्जी ने कहा कि इसमें कांग्रेस के अलावा अन्य लोगों का भी योगदान था.  लेकिन आधुनिक भारत की नींव हमारे उन संस्थापकों ने रखी थी, जिन्हें योजनाबद्ध अर्थव्यवस्था में मज़बूती से भरोसा था, जबकि आज ऐसा नहीं है, जब योजना आयोग को ही खत्म कर दिया गया है. डॉ. मुखर्जी ने आगे कहा, अगर भारत की अर्थव्यवस्था को  50 खरब अमेरिकी डॉलर तक ले जाना है, तो हमने 18 खरब डॉलर की मज़बूत नींव छोड़ी थी, जो लगभग शून्य से शुरू हुई थी’. उन्होंने कहा था कि  50 खरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बना पाने की नींव पिछली सरकारों ने रखी थी, जिनमें जवाहरलाल नेहरू, डॉ मनमोहन सिंह और पी.वी. नरसिम्हा राव की सरकारें भी हैं. 

यह भी पढ़ें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here