जमीन पर स्टे के लिये एसडीएम ने मांग रिश्वत, तो महिला रिश्वत के रूप में गाय लेकर पहुंची कार्यालय

मध्य प्रदेश के अजब बुन्देलखण्ड की गजब कहानी, जमीन पर स्टे के लिये एसडीएम ने मांग रिश्वत, तो महिला रिश्वत के रूप में गाय लेकर पहुंची कार्यालय, जी हां हम बात कर रहे है टीकमगढ जिले की बल्देवगढ़ तहसील की जहां एसडीएम कार्यालय में जमीन पर स्टे के लिए पहुंची महिला से मांगी गई रिश्वत, जब महिला ने रिश्वत देने से मना दिया तो उसे अपनी ही जमीन पर नही मिला स्टे, तो रिश्वत के रूप में वह गाय को लेकर पहुंची एसडीएम कार्यालय।

दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ जिले की बल्देवगढ़ तहसील कार्यालय का है, जहां कैलपुरा गांव निवासी महिला रामकुँवर लोधी ने बताया कि उसकी जमीन पर गांव के ही दबंग प्रमोद द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है, जिसकी शिकायत लेकर जब वह पुलिस थाने पहुंची तो थाने वालों ने कहा कि आप एसडीएम कार्यालय से स्टे ले लीजिए, जिसके लिये वह पिछले करीब 8 दिन से लगातार एसडीएम कार्यालय के चक्कर लगा रही है, वहीं एसडीएम के एक कर्मचारी ने स्टे के नाम पर उससे 50 हजार रूपये की रिश्वत की मांग की गई, जिसे देने में महिला ने असमर्थता जताई तो उसे अपनी ही जमीन पर स्टे नही मिला, तब आज वही महिला सरकारी कर्मचारी को रिश्वत के रूप में अपनी गाय लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंची और गाय को तहसीलदार की जीप के सामने बांधते हुये कहा कि अगर अब स्टे नहीं मिला तो वह आग लगाकर के आत्महत्या कर लेगी, इस घटना से स्पष्ट हो जाता है कि ग्रामीण अंचलों में मध्य प्रदेश सरकार भले ही दावा कर ले की राजस्व विभाग में रिश्वत नहीं ली जा रही है लेकिन टीकमगढ़ जिले में भ्रष्टाचार का खेल खुलेआम चल रहा है जिसकी यह एक बानगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here