फादर्स डे मुख्यमंत्री ने खर्च के लिए रुपए मांगे तो पिता ने नोट की गड्डी दी जिसने से मुख्यमंत्री ने 500 रुपए लेकर बाकी रुपए लौटाए…..

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने फादर्स डे पर प्रदेश के सभी लोगों को शुभकामनाएं दी। उज्जैन की गीता कालोनी स्थित पैतृक निवास पर उन्होंने अपने पिता के साथ फादर्स डे पर काफी देर तक पारिवारिक विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पिता की सेवा भी की। पिता की जेब से ट्रैक्टर रिपेयरिंग का एक बिल चुकाने के लिए उन्होंने लिया। इस दौरान उनके भाई नारायण यादव भी पिता के साथ चर्चा करते हुए दिखाई दिए। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सबसे पहले पिता को जैकेट पहनाया । इसके बाद पिता से चर्चा के दौरान खर्चे के रुपए मांगे। पिता ने अपने पास रखे सारे रुपए पुत्र मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के हाथ में रख दिए। जिसमें से मुख्यमंत्री ने ₹500 अपने पास आशीर्वाद स्वरुप रखें । मुख्यमंत्री जब भी अपने पैतृक निवास पर आते हैं तब पिता से आशीर्वाद स्वरुप कुछ राशि लेते हैं। फादर्स डे पर पिता का आशीर्वाद लेने के बाद वे शहर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए निकले गए।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2024/06/VID-20240616-WA0137.mp4

बाइट — मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

blob:https://www.no2politics.com/f91ae969-bab3-44d8-b655-bc600ac77a64

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here