white man urinates on asian woman inside new york city subway train | न्यूयॉर्क की ट्रेन में शर्मनाक हरकत, गोरे ने खुलेआम किया एशियाई महिला पर पेशाब

न्यूयॉर्क: अमेरिका में नस्लीय हमले का एक और मामला सामने आया है. न्यूयॉर्क सिटी सबवे ट्रेन में एक युवा एशियाई महिला पर एक यात्री ने पेशाब कर दिया. ये घटना शनिवार की है, जब 25 साल की ये महिला क्वींस जाने वाली ट्रेन से जा रही थी. महिला ने बताया कि अचानक पूरे ब्लैक कपड़ों में स्की मास्क पहने एक शख्स उनके ट्रेन कोच में आया और बगल में आकर खड़ा हो गया.

इससे पहले वो कुछ समझ पातीं, उस गोरे शख्स ने ये शर्मनाक हरकत की और उनके बैग, कपड़ों पर पेशाब कर दिया. 

बैग और कपड़ों पर किया पेशाब 

महिला ने बताया कि उस वक्त ट्रेन कोच में कई यात्री थे लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की. उल्टा कुछ इस घटना का वीडियो बनाते रहे. पीड़ित महिला ने कहा,  वह मेरे बहुत करीब आ गया था और मैं असहज महसूस कर रही थी. जब मैं दाईं ओर मुड़ी तो देखा कि मेरी जैकेट और बैग पर पेशाब फैला हुआ है. 

महिला ने बताया कि हम दोनों ने एक-दूसरे की ओर की ओर देखा, लेकिन मैं कुछ कह नहीं पाई.  ट्रेन में कई यात्री थे, किसी ने कुछ नहीं कहा और न ही कोई उनके बचाव में आया. महिला के मुताबिक, आरोपी व्हाइट था और उसकी उम्र करीब 60 साल थी. उसकी जैकेट पर एक अमेरिकन फ्लैग पैच लगा था और उसने ऊपर से नीचे तक काले कपड़े पहने हुए थे.

पुलिस में दर्ज कराई शिकायत 

महिला ने बताया कि आरोपी जब 75वें एवन्‍यू स्‍टेशन पर ट्रेन से उतर रहा था, तब उन्होंने उसकी फोटो खींच ली थी. वह तुरंत पुल‍िस के पास जाकर इस घटना के बारे में बताना चाहती थींं,  लेकिन वह अकेली थींं और उन्‍हें डर लग रहा था. इसलिए उन्होंने अपनी यात्रा को जारी रखा. अब महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. 

कोरोना महामारी के दौरान बढ़ी नस्लीय हमलों की घटनाएं 

बता दें कि पिछले कुछ समय से कोविड-19 महामारी के बाद  एशियाई-अमेरिकी और दक्षिण एशियाई समुदाय के लोगों के खिलाफ नस्लीय हमलों की घटनाएं बढ़ी हैं. रविवार को भी एक 36 साल के शख्स को पुलिस ने एक श्रीलंकाई बुजुर्ग को पीटने के आरोप में गिरफ्तार किया था. 68 साल के बुजुर्ग शुक्रवार को मैनहटन की ट्रेन में चढ़े थे, जहां उनके साथ ये हादसा हुआ. इसके अलावा शनिवार को  मैनहटन के चाइना टाउन में भी एक 66 साल के बुजुर्ग एशियाई शख्स के मुंह पर एक एक बेघर व्यक्ति ने घूंसा मार दिया था.

पिछले हफ्ते आई  NYPD  की रिपोर्ट  के अनुसार, महामारी के दौरान एंटी एशियाई हेट क्राइम्स में 1300 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. 

VIDEO




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here