Friday, April 19, 2024
HomeBreaking Newsबीजेपी विधायक संजय पाठक और विश्वास सारंग को किससे है जान का...

बीजेपी विधायक संजय पाठक और विश्वास सारंग को किससे है जान का खतरा

मध्यप्रदेश सत्ता संग्राम में नया रंग

निर्दलीय MLA सुरेंद्र सिंह शेरा भी जता चुके हैं अनहोनी का शक

भोपाल। मध्यप्रदेश में चल रहे सत्ता के घमासान में अब विधायकों को जान का खतरा दिखने लगा है। संजय पाठक के बाद विश्वास सारंग ने भी अपने साथ कोई अनहोनी होने की आशंका जताई है।
Bjp विधायक संजय पाठक ने आज पहले वीडियो जारी कर खुद की हत्या होने की आशंका जताई। बाद में प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप दोहराया। उन्होंने कहा कि कल उनका पीछा कर पकड़ने की कोशिश की गई। पाठक ने अपना 20 साल पुराना सुरक्षाकर्मी (PSO) हटाने पर भी सवाल उठाए।

पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक विश्वास सारंग ने भी बीजेपी ऑफिस में प्रेसवार्ता कर खुद की जान का खतरा बताया है। सारंग के मुताबिक उनके सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया गया है। नजर रखने उनके घर के सामने पुलिस चौकी बना दी गई है।

बंगलुरू में कथित तौर पर बंधक बनाकर रखे गए निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा ने हालांकि खुद के बंधक या किसी के प्रभाव में होने से इंकार किया है। शेरा आज शाम जब परिवार सहित मध्यप्रदेश लौटने के लिए एयरपोर्ट जा रहे थे, कुछ लोगों ने सड़क पर उन्हें रोक लिया। शेरा ने अनजान लोगों को लेकर आशंका जताई थी।

कांग्रेस बोली-आज का सबसे बड़ा मजाक

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री कमलनाथ के मीडिया कोआर्डिनेटर नरेंद्र सलूजा ने दोनों Bjp विधायकों के आरोप को आज का सबसे बड़ा मजाक बताया है।
सलूजा ने कहा कि
भाजपा विधायक विश्वास सारंग और संजय पाठक ने जतायी अपनी हत्या की आशंका…?
इनके क्षेत्रों में जाकर पूछो, जनता में इनका कितना आतंक व भय है। कई लोग इनसे सुरक्षा माँगते फिरते रहते है। PSO बदलना एक सरकारी प्रक्रिया का हिस्सा , भाजपा सरकार में भी बदले जाते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS