बॉलिवुड के लंबे हीरोज की लिस्ट में अमिताभ बच्चन, ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार जैसे ऐक्टर्स शामिल हैं। लेकिन ये हीरोज भी दुनिया की सबसे लंबी प्रफेशनल मॉडल के आगे खड़े होकर बच्चे जैसे नजर आ सकते हैं।
Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

मॉडल्स के लिए लंबा होना कई महत्वपूर्ण क्राइटेरिया में से एक माना जाता है, लेकिन यह लंबाई भी ज्यादा हो, तो नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड में दर्ज हो सकता है। ऐसा ही रशियन मॉडल Ekaterina Lisina के केस में है। यह दुनिया की सबसे लंबी मॉडल हैं। इनकी हाइट इतनी है कि अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऋतिक रोशन जैसे लंबे बॉलिवुड ऐक्टर्स भी कैटरीना के आगे काफी छोटे नजर आएंगे।
कैटरीना लिसिना का जब जन्म हुआ था, तभी उनके माता-पिता को लग गया था कि उनकी हाइट काफी ज्यादा लंबी जाएगी। जब वह 16 साल की थीं, तभी उनकी हाइट 6 फुट 6 इंच की हो गई थी। उन्होंने 15 साल की उम्र में पहला बास्केटबॉल कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था और नैशनल टीम का हिस्सा बन बतौर टीम मेंबर कई मैच खेले। उन्होंने ओलंपिक में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
फोटो साभार: इंस्टाग्राम@Ekaterina Lisina
स्कूल में होती थी टीजिंग
लंबी हाइट के कारण कैटरीना को स्कूल में काफी टीज किया जाता था। लड़कियों से लेकर लड़के तक उनका मजाक उड़ाते थे। कैटरीना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इन लड़कों से निपटने के लिए उन्हें अपने भाई को स्कूल बुलाना पड़ता था।
दुनिया की सबसे लंबी मॉडल
6 फुट 9 इंच है हाइट
कैटरीना की हाइट 6 फुट 9 इंच है, जिसने उन्हें रूस की सबसे लंबी महिला बना दिया। बास्टकेटबॉल को छोड़ने के बाद उन्होंने मॉडलिंग में जाने का फैसला किया। वह हमेशा से इस फील्ड का हिस्सा बनना चाहती थीं। प्रफेशनल मॉडलिंग के दौरान उन्हें और उनके मैनेजर को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड के लिए अप्लाई करने का आइडिया आया।
फोटो साभार: इंस्टाग्राम@Ekaterina Lisina
गिनीज में दर्ज हुआ नाम
इस मॉडल की हाइट के कारण गिनीज ने उन्हें दुनिया की सबसे लंबी प्रफेशनल मॉडल माना। इतना ही नहीं उन्हें सबसे लंबे पैरों वाली महिला भी माना गया। 6 फुट 9 इंच में से कैटरीना के सिर्फ पैरों की ही लंबाई 4 फुट 3 इंच है। इतना ही नहीं वह रूस में भी सबसे लंबी महिला होने के साथ ही सबसे बड़े फीट वाली वुमन भी हैं।

खुद की मॉडलिंग ऐजंसी
कैटरीना की खुद की मॉडलिंग ऐजंसी भी है, जो उनकी जैसी लंबी मॉडल्स को हायर करती है। इस ऐजंसी का नाम ही उन्होंने World’s Tallest Models रखा है।

रेकमेंडेड खबरें
Covid 19 Effect On Body : फेफड़ों को डैमेज कर सकता है बिना ल..
सुनील गावसकर की सलाह के बाद फिर कभी बाउंसर खेलने में तकलीफ न..
Infinix Hot 9 की सेल आज, ₹10 हजार से कम में धांसू फीचर्स
RBSE 12th Result 2020: जारी हुआ 12वीं कॉमर्स का रिजल्ट, ये ह..
RBSE 12th commerce result: रिजल्ट जारी, एक क्लिक में करें चे..
MBOSE HSSLC Arts result: 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी, यहां ह..
‘मैं दूसरे पुरुषों की ओर आकर्षित होने लगी थी’, पति से अलग रह..
RBSE 12th commerce result: कुछ देर में जारी होगा रिजल्ट, कैस..
Corona Positive Aishwarya Rai: बंगले में क्वारंटाइन हुईं ऐश्..
UGC Exam Guidelines: ‘फ्लेक्सिबल हो एग्जाम का मोड’, जानें UG..
भारतीय सीमा, दक्षिण चीन सागर और हांगकांग में चीनी कार्रवाई ‘..
‘दिल बेचारा’ ऐक्ट्रेस स्वस्तिका मुखर्जी ने शेयर किया वीडियो,..
Rajasthan Political Crisis Latest News LIVE: बीजेपी ने पूरी ..
पश्चिम बंगाल में बीजेपी विधायक की मौत पर राजनीति, धनखड़ और न..
पद्मनाभस्वामी मंदिर के मैनेजमेंट में त्रावणकोर राजघराने का भ..
Source link


