WHO updates guidelines on wearing masks | मास्क पहनने को लेकर WHO की गाइडलाइन में बदलाव, आपके लिए भी जानना बेहद जरूरी

नई दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने शुक्रवार को कोरोनो वायरस (Coronavirus) महामारी के दौरान फेसमास्क पहनने की गाइडलाइन को अपडेट हुए कहा है कि लोग भीड़भाड़ वाली उन जगहों पर मास्क पहनें जहां नया कोरोना वायरस काफी फैला है. 

चूंकि ये घातक वायरस फैलता जा रहा है, ऐसे में WHO ने भी इस बात को लेकर अपना नजरिया बदला है कि किसे मास्क पहनना चाहिए, कब पहनना चाहिए और ये मास्क किसका बना होना चाहिए.

WHO के प्रमुख टेड्रोस अदनोम ने सुझाव दिया कि सरकारों को अपनी जनता को ऐसी जगहों पर मास्क पहनने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए, जहां वायरस का व्यापक संक्रमण हो और लोगों का आपस में दूरी बनाना मुश्किल हो जैसे कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट, दुकानें या फिर ऐसी दूसरी जगह जहां भीड़भाड़ वाला माहौल रहता है.

ये भी पढ़ें: ट्रंप की जवाबी कार्रवाई से घबराया चीन, तुरंत ये फैसला लेने पर हुआ मजबूर

WHO के प्रमुख ने कम्युनिटी ट्रांसमिशन वाले इलाकों के लिए सलाह दी कि जो लोग 60 साल या उससे अधिक उम्र के हैं, या ऐसे लोग जिन्हें गंभीर बीमारी है, उन्हें ऐसी स्थिति में मेडिकल मास्क पहनना चाहिए, जहां लोगों से शारीरिक दूरी बनाए रखना संभव नहीं है.

WHO ने गैर-मेडिकल फैब्रिक मास्क की बनावट को लेकर भी नई गाइडलाइन जारी की है, जिसमें ये सलाह दी गई है कि मास्क में अलग अलग मटीरिअल की कम से कम तीन परतें होनी चाहिए.

हालांकि WHO प्रमुख ने जोर देकर कहा कि मास्क वायरस को दूर रखने के लिए प्रभावी रणनीति का केवल एक हिस्सा है और लोग ये न समझें कि इसको पहनने से वो पूरी तरह सुरक्षित हैं.

LIVE TV

उन्होंने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ‘मास्क को फिजिकल डिस्टेंसिंग और हैंड हाइजीन का विकल्प नहीं माना जा सकता. केवल मास्क पहनने से कोई व्यक्ति कोरोना वायरस से नहीं बच सकता. हर मामले का पता लगाएं, उसे अलग करें और उसकी देखभाल करें, और हर संपर्क का पता लगा कर उसे क्वारंटीन करें. यही वो तरीका है जो हम जानते हैं कि महामारी के खिलाफ लड़ाई में काम करता है। COVID-19 के खिलाफ हर देश का यही सबसे अच्छा बचाव है.’

पिछले साल दिसंबर में चीन से फैली महामारी के बाद से अब तक दुनियाभर में कोरोनवायरस ने कम से कम 66 लाख लोगों को संक्रमित किया है और 3,90,000 से ज्यादा लोगों की जान ली है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here