why should eat poha in breakfast: Poha And Nutritions: नाश्ते में पोहा खाकर निकलते हैं तो मिलते हैं ये 6 खास फायदे – why should eat poha in breakfast know the reason and health benefits of poha in hindi

जब बहुत तेज भूख लगी हो और फटाफट खाने के लिए कुछ चाहिए होता है, तब हेल्दी फूड के नाम पर हमें पोहा याद आता है। इसके साथ ही नाश्ते के लिए भी पोहा बेस्ट विकल्प है। यहां जानें कि अगर आप नाश्ते में पोहा खाकर घर से निकलते हैं तो आपके शरीर को कौन-कौन से लाभ होते हैं…

भरपूर एनर्जी देता है पोहा
-नाश्ते में पोहा खाने का सबसे बड़ा लाभ यह होता है कि थोड़ी मात्रा में खाने पर ही यह हमें भरपूर एनर्जी देता है। पोहा में कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होता है। दिन की एक शानदार शुरुआत करने के लिए यह शरीर को भरपूर एनर्जी देता है।

स्वाद के साथ पोषण भी दे
-पोहा बनाते समय हम कई तरह की सब्जियां, मूंगफली और अन्य ड्राईफ्रूट्स का उपयोग करते हैं। जैसे किशमिश और काजू इत्यादि। ये सभी मिलकर पोहे की पोषण क्षमता को कहीं अधिक बढ़ा देते हैं। इसलिए पोहा खाना हमारी सेहत के लिए अधिक लाभकारी हो जाता है।

फैट नहीं बढ़ाता है पोहा

पेट में मरोड़ उठना और लूज पॉटी आना, जानें इस स्थिति से निपटने के घरेलू तरीके

बॉडी को शेप में रखता है
-पोहा बहुत ही कम कैलरीज युक्त फूड है। यदि आप दिन की शुरुआत पोहे के साथ करते हैं तो यह आपके शरीर में मोटापा नहीं बढ़ने देता है। साथ ही जरूरी पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है।

पेट साफ रखता है
-पोहा पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। क्योंकि पोहा फाइबर युक्त एक लाइट फूड होता है। यह फूड धीरे-धीरे पचता है और शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देने का काम करता है। यह आंतों सहित पूरे पाचनतंत्र को साफ करने का काम करता है।

To Avoid Embarrassment: शर्मिंदगी से बचना है तो मीटिंग से पहले कभी ना खाएं ये चीजें

शरीर को स्वस्थ बनाए रखता है पोहा

शरीर में ऑक्सीजन बढ़ाए
-पोहा एक ऐसा भोजन है, जो आयरन से भरपूर होता है। इस कारण यह शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने में भी सहायक होता है। जब शरीर में जरूरी मात्रा में आयरन की पूर्ति होती है तो शरीर के अंदर रक्त का प्रवाह सुचारू रूप से चलता है। इससे शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है और हम ऐक्टिव बने रहते हैं।

डायबिटीज में लाभकारी
-शुगर के रोगियों के लिए अक्सर इस बात की दुविधा बनी रहती है कि क्या खाएं और क्या नहीं खाएं… लेकिन पोहा एक ऐसा ब्रेकफास्ट है जिसे आप बिना कुछ सोचे खा सकते हैं। बस इसे बनाने में कम तेल का उपयोग कराएं। साथ ही अधिक से अधिक मात्रा में हरी सब्जियों का उपयोग करें।

Morning Face Swelling: सिर्फ नींद पूरी ना होना ही नहीं, यह भी है चेहरे की सूजन की वजह

क्या आप जानते हैं लूज मोशन और पेचिस में क्या अंतर होता है? ऐसे 7 रोग, जो अक्सर कंफ्यूज करते हैं


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here