पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची साजिश–बोरगांव में आमीन खान की गोली मारकर हुई थी हत्या

खंडवा ––पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची साजिश–बोरगांव में आमीन खान की गोलीमारकर हुई थी हत्या–पन्धाना पुलिस ने पत्नी शहनाज़, प्रेमी अख्तर को अरेस्ट किया–प्रेमी अख्तर ने शनिवार को गोली मारकर की थी हत्या

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची साजिश… बोरगांव में आमीन खान की गोली मारकर हुई थी हत्या… पन्धाना पुलिस ने पत्नी शहनाज़, प्रेमी अख्तर को अरेस्ट किया… प्रेमी अख्तर ने शनिवार को गोली मारकर की थी हत्या… प्रेमी से फोन, इंस्टाग्राम पर करती थी बात… पति को रास्ते से हटाने के लिए रची साजिश…मध्य प्रदेश के खंडवा में एक कलयुगी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची और अपने पति को मौत के घाट उतरवा दिया। पंधाना पुलिस ने आरोपी प्रेमी और साजिशकर्ता पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल किया है। दरअसल, शनिवार को पुलिस ने बोरगांव में रहने वाले फल व्यापारी आमीन खान को अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारी थी, जिससे आमीन की मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद से पुलिस लगातार इस मामले की जांच कर रही थी। जिसमें पुलिस ने आमीन खान की पत्नी शहनाज से भी पूछताछ की थी।

जांच के दौरान पुलिस को कई अहाम सुराग भी हाथ लगे थे।गोलीकांड को लेकर एएसपी राजेश रघुवंशी ने बताया कि आरोपी अख्तर का मृतक आमीन की पत्नी शहनाज से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अख्तर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि करीबन 5 महीने पहले वह शहनाज को अपने साथ लेकर महाराष्ट्र चला गया था। लेकिन कुछ दिन बाद शहनाज वापस अपने पति आमीन के पास बोरगांव आ गई थी। इस दौरान भी शहनाज अख्तर से फोन व इंस्टाग्राम पर बात करती थी। शहनाज और उसने आमीन को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची और 23-24 मई की दरमियानी रात अख्तर बोरगांव पहुंच गया।

जहां अख्तर ने शहनाज के घर का दरवाजा खटखटाया तो शहनाज ने दरवाजा खोल दिया। जिसके बाद अख्तर ने घर में घुसकर आमीन के सर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। बता दे, कि मृतक आमीन खान और पत्नी शहनाज के चार बच्चे हैं। पुलिस ने हत्या में उपयोग की गई पिस्तौल और एक बाइक जब्त कर महाराष्ट्र निवासी प्रेमी अख्तर तथा पत्नी शहनाज को गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here