प्रेमी के प्रेमपाश में पड़ी पत्नी, पति की हत्या करके 22 किमी दूर दफना दिया


सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। 24 जनवरी 2021 को एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। उसके बाद उसने शहर से 22 किमी दूर कोठी कस्बे में पति को गाड़ दिया। लेकिन अचानक वहां पर पाइपलाइन डालने के लिए खोदे गए गड्‌ढे से बदबू आई। जांच हुई तो अंदर लाश मिली। डीएनए टेस्ट हुआ तब जाकर उसकी शिनाख्त सतना के रहने वाले एक शराब कंपनी के मैनेजर शैलेंद्र सिंह भदौरिया के रूप में हुई। पुलिस ने शैलेंद्र की हत्या के आरोप में पत्नी सपना और उसके प्रेमी कमलेश को गिरफ्तार किया था। बेटियों को जब पता चला कि उनके पिता की हत्या उनकी ही मां ने कर दी है तो उन्हें कातिल मां से इतनी नफरत हो गई कि उसकी निशानी मिटा दी। अपर सत्र न्यायाधीश सतना यतेंद्र कुमार गुरु ने जनवरी 2021 में हुए इस हत्याकांड में 29 महीने बाद फैसला सुनाया।

शैलेंद्र भदौरिया की पत्नी सपना और उसका प्रेमी कमलेश सिंह। कमलेश पहले शैलेंद्र से काम मांगने आया था। इसी दौरान उनकी पहचान हो गई। फिर उसकी पत्नी से करीबी बढ़ गई।

कोर्ट ने मृतक की पत्नी सपना सिंह और उसके प्रेमी कमलेश पिता अरविंद सिंह निवासी ग्राम पवैया कोठी को दोषी करार दिया। 30 जून को आए फैसले में कोर्ट ने सपना सिंह को आजीवन कारावास और एक हजार जुर्माने की सजा सुनाई। साक्ष्य छिपाने के आरोप में 5 साल की सजा और एक हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। सपना के प्रेमी कमलेश सिंह को सबूत मिटाने का दोषी मानते हुए 5 साल की कैद के साथ 1 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। पुलिस अपराधी को ढूंढ रही थी, पुलिस ने इस बार तो सपना से सीधे कोई बात नहीं की, लेकिन उसकी हरकतों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी। आस.पड़ोस और परिचितों से पता चला कि घर पर जब कोई नहीं होता था, तब एक युवक आता था। उसके बारे में पता किया तो कमलेश सिंह का नाम सामने आया। पुलिस ने कमलेश को हिरासत में लिया और दोनों से कड़ाई से पूछताछ की तो पूरी कहानी सामने आ गई। सपना ने कबूल किया कि 24 जून की रात उसी ने पति शैलेंद्र की हत्या की थी। लाश को ठिकाने लगाने के लिए देर रात उसने प्रेमी कमलेश को बुलाया था। बाइक से शव को ले जाकर उन्होंने कोठी क्षेत्र में एक गड्‌ढे में दफन कर दिया था।एक दिन शैलेंद्र शराब के नशे में था। उनके बीच बहस हुई तो सपना ने शैलेंद्र के सिर पर तवे से वार कर दिया। तवे के वार से शैलेंद्र फर्श पर गिरा और उसकी सांसें थम गईं। पति के मौत से घबराई सपना ने लाश को ठिकाने लगाने की प्लानिंग कर डाली। पुलिस ने बचने के लिए उसने कमलेश को सीधे फोन नहीं करते हुए मैसेंजर पर संपर्क किया। उसने कमलेश को सारी बात बताई और घर आने को कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here