wisdom teeth removal pain relief: अक्‍ल दाढ़ दर्द से निकल जाती है बड़ों-बड़ों की चीख, छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये देसी नुस्‍खा – remedies for wisdom teeth pain relief in hindi

नमक पानी का कुल्ला

दांत के दर्द को दूर करने के लिए नमक पानी का कुल्ला करना फायदेमंद है। गुनगुने पानी में सोडियम क्लोराइड मिलाकर मसूड़ों को धोएं। इससे हानिकारक बैक्टीरिया मर जाते हैं और मसूड़े स्वस्थ रहते हैं। अक्ल दाढ़ के कारण कभी-कभी दूसरे दांतों में भी दर्द शुरू हो जाता है या सिस्ट बन जाता है। नमक पानी से कुल्ला करने से दर्द से राहत मिलती है।

मोती जैसे चमक उठेंगे आपके पीले और मैले दांत, अपनाएं ये घरेलू उपाय

पिपरमिंट

पिपरमिंट के पत्ते में एसेंशियल ऑयल मौजूद होता है जो दर्द और सूजन को दूर करने में मदद करता है। पिपरमिंट के अर्क में कॉटन का टुकड़ा डुबोएं और मसूड़ों पर लगाएं। लेकिन इससे पहले दांतों पर थोड़ा तेल रगड़ें। पिपरमिंट चाय को कुल्ला करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।

लौंग का तेल

लौंग के तेल में एनाल्जेसिक गुण पाया जाता है जो दांत दर्द को दूर करता है। यह बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है और संक्रमण के जोखिम को दूर करता है। अक्ल दाढ़ के दर्द को दूर करने के लिए लौंग के तेल का इस्तेमाल करें या लौंग की छह कलियों को पानी में उबालें और मसूड़ों पर मसाज करें। इससे दर्द से राहत मिलेगी।

एलोवेरा

एलोवेरा नॉन-टॉक्सिक होता है और अक्ल दाढ़ के आसपास के हिस्सों में दर्द और सूजन को दूर करता है। आप अपने मुंह के पीछे एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। यह उस हिस्से को ठंडा रखता है और दर्द को कम करता है।

बिना पैसे खर्च किए दांतों की सफाई के लिए अपनाएं आयुर्वेदिक तरीका, बरकरार रहेगी अपनी मुस्कुराहट

टी ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल में एंटीबैक्टीरियल एजेंट होते हैं जो बैक्टीरिया को मारते हैं। टी ट्री ऑयल को नारियल तेल में मिलाकर मसूड़ों पर लगाने से बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं और दर्द कम हो जाता है। टी ट्री ऑयल से आप कुल्ला भी कर सकते हैं।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here