नर्मदा अस्पताल में महिला की मौत, गुस्साए परिजनों का प्रदर्शन

छतरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गौतम नगर, सोरा रोड निवासी 40 वर्षीय सिया पत्नी मुन्ना लाल अहिरवार की शनिवार शाम करीब 5 बजे नर्मदा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला का इलाज सागर रोड स्थित एक मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल से ट्रांसफर के बाद किया जा रहा था।परिजनों के अनुसार महिला की बच्चेदानी (यूटरस) का ऑपरेशन किया जाना था। 25 मार्च को पहला ऑपरेशन दूरबीन (लैप्रोस्कोपी) विधि से किया गया था, जिसके बाद उसी दौरान दूसरा ऑपरेशन भी हाथ से किया गया। शनिवार को दोबारा ऑपरेशन किए जाने के बाद शाम के समय महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।महिला की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने नर्मदा अस्पताल में हंगामा कर दिया और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। स्थिति बिगड़ते देख अस्पताल का स्टाफ मौके से चला गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला।फिलहाल परिजन अस्पताल के बाहर धरने पर बैठकर न्याय की मांग कर रहे हैं, वहीं पुलिस द्वारा उन्हें समझाइश दी जा रही है। मामले को लेकर जांच की बात कही जा रही है।

blob:https://www.no2politics.com/4b2faa70-c0b7-40ca-8aa1-558f9926565a

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here