पुलिस आरक्षक ने इस तरह महिला को अस्पताल पहुंचाया.
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में लॉक डाउन (Lockdown) और कोरोना (Corona) कॉल में कोरबा (Korba) के वनांचल क्षेत्र लेमरू में पुलिस (Police) का एक मानवीय चेहरा नजर आया है.
सूचना मिलने पर क्यूआरवी टीम के साथ पुलिसकर्मी चंद्रप्रकाश रात्रे और संदीप रात्रे मौके के लिए रवाना हुए. पगडंडी होने की वजह से नदी से पहले गाड़ी रोकनी पड़ी. यहां से दोनों पुलिसकर्मी पथरीले रास्ते से गांव पहुंचे. महिला के परिजनों के साथ गर्भवती को पहले कांवर में बैठा घर से लेकर निकले. फिर रास्ते में खाट से उठा कर गाड़ी तक लाए. किसी तरह परसाभाटा उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, उप स्वास्थ्य केंद्र में उतारते ही महिला को प्रसव हो गया, उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है. उप स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी कर रही महिला के परिजन, एएनएम के परिजनों ने डायल 112 की टीम को धन्यवाद दिया. कोरबा में इससे पहले भी पुलिस जवान इस तरह के जज्बे दिखा चुके हैं.
कोरबा एसपी ने दिया इनाम
कोरबा पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट कार्य कुशलता का प्रदर्शन करते हुए लगन व मेहनत से कार्य करने वाले आरक्षक व चालक को नगद इनाम से पुरस्कृत किया है. आरक्षक चंद्रप्रकाश रात्रे को 500 रुपये एवं ईआरव्ही वाहन चालक संदीप रात्रे को 200 रुपये इनाम से पुरस्कृत कर आवश्यक कार्यवाही के लिए एसपी ने संबंधितों को निर्देशित कर दिया है. सोशल मीडिया पर भी पुलिस आरक्षकों के इस जज्बे की खूब वाहवाही हो रही है.ये भी पढ़ें:
छत्तीसगढ़: रेप का विरोध करने पर मिट्टी का तेल डालकर महिला को जिंदा जलाया, हालत गंभीर
COVID-19: कुल पॉजिटिव 59, एक्टिव 21, आंकड़ों में जानें छत्तीसगढ़ में कोरोना के हालात
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए कोरबा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 8, 2020, 9:17 AM IST

