फ़्रिज में मिली महिला की लाश

देवास शहर में बायपास के निकट वृंदावन धाम कॉलोनी स्थित एक मकान में फ्रिज के अंदर महिला की लाश मिली है। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब मकान के आगे के हिस्से में बने कमरे के अंदर से तेज दुर्गंध आने लगी। दुर्गंध के चलते उसी मकान में रहने वाले किराएदार बलवीर सिंह ने मकान मालिक के साथ ही बैंक नोट प्रेस थाना पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी।

सूचना के बाद बैंक नोट प्रेस थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और मकान का दरवाजा खोल कर देखा तो अंदर फ्रिज में एक महिला का शव था। इसके बाद FSL टीम को इसकी सूचना दी गई। दोपहर में मौके पर पहुंची FSL टीम बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि मकान में पूर्व के किराएदार संजय पाटीदार का आना जाना था।

जून माह में वह यह मकान खाली कर चुका है, लेकिन फ्रिज समेत कुछ सामान उसका यहाँ दो कमरों में मौजूद था। मकान में ही किराए से रहने वाले किराएदार बलवीर सिंह परिवार सहित यहाँ रहते है। उन्हें दुर्गंध आने पर उन्होंने इसकी जानकारी मकान मालिक और पुलिस को दी थी। पुलिस और FSL टीम बारीकी से हर पहलू पर जांच पड़ताल में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि पूर्व किराएदार संजय पाटीदार का इस शव से कनेक्शन हो सकता है। महिला की हत्या कर लाश को फ्रिज के अंदर रखा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here