भोपाल का गजब कोरोना मरीज; खाने में चाहिए- नट, बोल्ट, चिकन मुर्गा और मछली तंदूरी

Video : शेर की औलाद सईद भोपाली की सनक

भोपाल। कोरोना के मरीजों के मामले में देश के कई शहरों को पीछे छोड़ रहे भोपाल में कोविड संक्रमित एक मरीज का अनूठी मांग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मरीज को अस्पताल का खाना पसंद नहीं है। उसे नट- बोल्ट यानी चिकन, मटन और तंदूरी मछली चाहिए।

भोपाल के लाजपतराय नगर निवासी सईद भोपाली कोरोना के कारण चिरायु मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। इलाज के दौरान आज उन्होंने अस्पताल से मिलने वाला खाना यह कह कर लौटा दिया कि दाल-चावल खाकर उसके मसूड़े दुखने लगे हैं। उसे भोजन में चिकन, मटन, तंदूरी मछली जैसा खाना चाहिए। ( देखें-वीडियो)


खुद को शेर की औलाद बताने वाले सईद भोपाली ने अस्पताल स्टॉफ से अपना वीडियो बनवाया। साथ ही कहा कि वह अब अपने घर से मनपसंद खाना मंगवा कर खाएगा। सईद भोपाली का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और तरह तरह के कमेंट्स लोग कर रहे हैं।

1 COMMENT

Leave a Reply to रिटायर होने वाले कर्मचारियों के लिए शिवराज सरकार का नया आदेश - No2 Politics Cancel reply

Please enter your comment!
Please enter your name here