देश के पहले प्रायवेट रेलवे स्टेशन में हादसा, बिजली तार पर गिरा मजदूर

हबीबगंज स्टेशन पर गम्भीर घायल मजदूर अस्पताल में भर्ती

निजी निर्माण कंपनी की लापरवाही से हुआ हादसा

भोपाल। देश का पहला निजी रेलवे स्टेशन हबीबगंज (India’s first private railway station, Habibganj) के निर्माण में लापरवाही का शिकार आज एक मजदूर हो गया।

यह भी पढ़ें: राहुल से मुलाकात के बाद पवार ने कहा- कांग्रेस-NCP ने सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिया


रेलवे द्वारा निजी कम्पनी को सौंपे गए इस स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए निर्माण कार्य चल रहा है। ऊंचाई पर काम कर रहे मजदूरों के लिए सुरक्षा के इंतजाम तक नहीं हैं। आज सुबह ऊपर काम कर रहा एक मजदूर बिजली के तारों पर गिर कर झुलस गया। गम्भीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हबीबगंज स्टेशन के निर्माण का काम वैसे तो पिछले साल ही पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन अभी तक काम जारी है। वहीं ओवरब्रिज की जगह बनाए गए अंडरपास से यात्री परेशान हैं। इनमें एक प्लेटफॉर्म से दूसरे में जाने के लिए उन्हें आधा किमी तक चलना पड़ता है।

बिना सुरक्षा इंतजामो के हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर हो रहा निर्माण कार्य। एक मजदूर काम करते समय ऊपर से गिरा। बिजली के तारों से झुलसा, घायल मजदूर को अस्पताल ले जाया गया,हालत गंभीर।

देखें वीडियो

बिजली के तार से बुरी तरह झुलसा मजदूर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here