world coronavirus cases america covid 19 death | अमेरिका में कोरोना से मौत के आंकड़े डराने वाले, अब तक इतने लोगों की गई जान

वॉशिंगटन: दुनियाभर में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 12.60 करोड़ के पार पहुंच गई है, जबकि 27.6 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी है.

अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश 

यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने शनिवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया है कि पूरी दुनिया में अभी कोरोना के 126,026,603 मामले हैं और मौत का आंकड़ा 2,766,824 है. सीएसएसई के मुताबिक, दुनिया में सबसे अधिक 30,155,046 मामलों और 548,067 मौतों के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है. वहीं, 12,404,414 मामलों और 307,112 मौतों के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है. 

20 लाख से अधिक मामलों वाले दूसरे देश 

सीएसएसई के आंकड़ों के मुताबिक, 20 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश भारत (11,846,652), फ्रांस (4,526,530), रूस (4,451,565), ब्रिटेन (4,339,157), इटली (3,488,619), स्पेन (3,255,324), तुर्की (3,149,094), जर्मनी (2,754,019), कोलम्बिया (2,367,337), अर्जेंटीना (2,291,051), मेक्सिको (2,214,542) और पोलैंड (2,189,966) हैं.

कोरोना से हुई मौतों के मामले में मेक्सिको 200,862 की संख्या के साथ तीसरे स्थान पर है. इस बीच, 50,000 से ज्यादा मौतों वाले देश भारत (160,949), ब्रिटेन (126,755), इटली (107,256), रूस (95,410), फ्रांस (94,432), जर्मनी (75,735), स्पेन (75,010), कोलम्बिया (62,645), ईरान (62,223), अर्जेंटीना (55,235), दक्षिण अफ्रीका (52,602), पोलैंड (51,305) और पेरू (50,831) हैं.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here