Xinjiang government confirms birth rate drop but denies forced sterilisation of women | चीन ने वीगर अल्पसंख्यकों के घटते जन्मदर को स्वीकारा, जबरन नसबंदी के आरोपों को किया खारिज

बीजिंग: चीन (China) की कम्युनिस्ट सरकार वीगर मुस्लिमों की आबादी को जबरन कम कर रही है. इसके लिए सरकार मुस्लिम महिलाओं की जबरन नसबंदी करा रही है. हालांकि शिनजियांग सरकार ने आरोपों को खारिज कर दिया है.

वीगर मुस्लिमों में जन्मदर आश्चर्यजनक तौर पर गिरी
शिनजियांग सरकार ने कहा कि 2017 से जनसंख्या नियंत्रण को लेकर चल रही मुहिम बेहद सफल रही है. साल 2018 में प्रति 1000 लोगों पर जन्मदर 10.69 रही है. जबकि इसी समय में साल 2017 में 15.77 फीसदी रही थी.

जबरन नसबंदी के आरोप गलत: शिनजियांग सरकार
सरकार ने उन मीडिया रिपोर्ट को खारिज कर दिया है, जिसमें वीगर मुस्लिमों की जनसंख्या सीमित रखने के लिए उनकी जबरन नसबंदी के आरोप लगाए गए थे. यही नहीं, महिलाओं को जबरन गर्भनिरोधक दवाईया भी खाने को मजबूर किया जा रहा है.

1 करोड़ 20 लाख उईगुर मुसलमान डिटेंशन कैंप में कैद
दस्तावेज में यह भी जानकारी दी गई है कि चीन ने इस प्रांत के 1 करोड़ 20 लाख उईगर मुस्लिमों को अलग-अलग डिटेंशन कैंप्स में रखा हुआ है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शिनजियांग प्रांत में चीन बड़े पैमाने पर डिटेंशन कैंप्स चला रही है. इन कैंप्स के जरिए चीन राजनैतिक असंतोष को दबाने और वीगर मुस्लिमों को प्रताड़ित करने का काम करता है. चीनी सरकार इन डिटेंशन कैंप्स को व्यावहारिक प्रशिक्षण केंद्र कहती है. 2014 से लेकर 2019 तक इन डिटेंशन कैंप्स में 4,15,000 से ज्यादा उईगुर मुस्लिमों को कैद कर रखा था, इनमें से कई लोग ऐसे भी थे, जिन्हें पहले भी कई बार कैद किया गया है.

कौन हैं वीगर मुस्लिम?
मध्य एशिया में रहने वाले तुर्क समुदाय के मुस्लिम वीगर मुस्लिम कहलाए जाते हैं. इनकी भाषा वीगर भी तुर्क भाषा से काफी मिलती जुलती मानी जाती है. वीगर तारिन, जंगार और तरपान बेसिन के हिस्से में आबाद हैं. इनकी सीमा मंगोलिया, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत के साथ मिलती है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here