अखिल भारतीय यादव महासभा ने 13 नवंबर को छतरपुर के बागेश्वर धाम पर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है।जिसका बीडीओ सोशल मीडिया मे बायरल हो रहा है ,बायरल बीडीओ मे महासभा के पदाधिकारी पुष्पेन्द्र यादव का कहना है कि कथावाचक के कथित बयानों से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसको लेकर कल छतरपुर से बागेश्वर धाम तक विशाल रैली निकालकर विरोध किया जाएगा। दूसरी ओर एसपी रजत सकलेचा ने धाम क्षेत्र सहित सभी धार्मिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और जोन से अतिरिक्त बल मंगवाया है। एसपी का कहना है कि विरोध का अधिकार सबका है, लेकिन वो संवैधानिक, वैधानिक तरीके से और अनुमति के बाद ही होना चाहिए।