मध्य प्रदेश के लिए गौरवशाली उपलब्धियों से भरा रहा साल—2022, पीएम मोदी ने कई बार की तारीफ

The Chief Minister of Madhya Pradesh, Shri Shivraj Singh Chouhan calling on the Prime Minister, Shri Narendra Modi, in New Delhi on July 07, 2014.

भोपाल, ब्यूरो। मध्य प्रदेश के लिये साल 2022 कई मायनों में ऐतिहासिक रहा। कोविड की चुनौतियों को पीछे छोड़ते हुए वर्ष 2022 की शुरूआत से ही मध्यप्रदेश ने नया इतिहास लिखना शुरू कर दिया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश की नींव मजबूत करने की शुरुआत हुई। मध्यप्रदेश के समकालीन सामाजिक-आर्थिक और पर्यावरणीय इतिहास में ऐसी अभूतपूर्व घटनाएँ 2022 में हुई, जो वैश्विक स्तर पर भी छाई रही।


चीतों की पुनर्स्थापना
पालपुर कूनो राष्ट्रीय उदयान में चीतों की पुनर्स्थापना का सपना सच हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर को अपने जन्म-दिन पर पालपुर कूनो में नामीबिया से लाए चीतों को छोड़ा। यह विश्व के वन्य-जीव इतिहास की अनूठी और अभूतपूर्व घटना थी।

इंदौर में बायो सीएनजी प्लांट का लोकार्पण
इंदौर में पर्यावरणीय इतिहास का नया अध्याय शुरू हुआ। शहर के देवगुराड़िया क्षेत्र में कभी कूड़े के पहाड़ थे, अब 100 एकड़ की डंप साइट ग्रीन जोन में परिवर्तित हो गई है। इंदौर में गोबर-धन बायो सीएनजी प्लांट बनने से वेस्ट-टू-वेल्थ तथा सर्कुलर इकोनामी की परिकल्पना साकार हुई। प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से इंदौर में गोबर-धन बायो सीएनजी प्लांट का लोकार्पण किया।


श्री महाकाल लोक की धूम
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उज्जैन में ‘श्री महाकाल लोक’ का लोकार्पण भारत के आध्यात्मिक इतिहास की अभूतपूर्व घटना है। प्रधानमंत्री के अनुसार भारत के सांस्कृतिक वैभव की पुनर्स्थापना का लाभ न केवल भारत को अपितु पूरे विश्व एवं समूची मानवता को मिलेगा।


पेसा एक्ट हुआ लागू
जनजातीय समुदाय के हित में पेसा कानून लागू करना शिवराज सरकार का अभूतपूर्व निर्णय है। पेसा एक्ट जनजातीय समाज को सफलता के शिखर पर ले जायेगा। जनजातीय बहुल विकासखंडों में पेसा एक्ट लागू होने से जनजातीय समुदाय को जल, जंगल और जमीन का हक मिलेगा।


एक साल में एक लाख पदों पर भर्ती
वर्ष 2022 में प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिये मिशन के रूप में कार्य करते हुए आगामी 1 वर्ष में 1 लाख पदों पर भर्ती का बड़ा निर्णय लिया गया। मध्यप्रदेश विकास के रथ पर तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, इसके सारथी सीएम शिवराज हैं..नए साल 2023 में ये उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा भरोसा है कि मध्यप्रदेश विकास के नए सौपान स्थापित करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here