Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Actress Parul Chauhan And Chirag Thakkars Wedding Reception Party At Lakhimpur Khiri Goes Viral | Yeh Rishta Kya Kahlata Hai : अपने होमटाउन लखीमपुर खीरी में पारुल चौहान ने रखी शादी की रिसेप्शन पार्टी, देखें तस्वीरें और वीडियो

Yeh Rishta Kya Kahlata Hai : अपने होमटाउन लखीमपुर खीरी में पारुल चौहान ने रखी शादी की रिसेप्शन पार्टी, देखें तस्वीरें और वीडियो



पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में जैसे शादियों का सीजन सा चल रहा है. दीपिका-रणवीर, प्रियंका-निक और कपिल-गिन्नी के अलावा ये रिश्ता क्या कहलता है में सुवर्ण का किरदार निभाने वाली पॉपुलर एक्ट्रेस पारुल चौहान ने भी लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड चिराग ठक्कर से शादी कर ली है. आपको बता दें कि पारुल ने 12 दिसंबर को फैमिली और फ्रैंड्स की मौजूदगी में मुंबई के इस्कॉन मंदिर में सात फेरे लिए थे.

पारुल ने उत्तर प्रदेश में अपने होमटाउन लखीमपुर खीरी में शादी की रिसेप्शन पार्टी रखी. इस रिसेप्शन पार्टी में पारुल का बेहद ही खूबसूरत अवतार नजर आया. पारुल कत्थई रंग के लहंगें में नजर आईं तो उनके पति चिराग काले रंग की शेरवानी में उन्हें कॉप्लिमेंट करते हुए नजर आए. पारुल-चिराग की इस रिसेप्शन पार्टी में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के कई को-स्टार्स भी नजर आए जो तेजी से वायरल हो रहे हैं.

,


खबरों के अनुसार, रिसेप्शन के बाद पारुल हनीमून पर जाएंगी. हिंदुस्तान टाइम्स से बात करने के दौरान पारुल ने बताया, ‘हम नए साल पर एक हफ्ते के लिए मालदीव जाने वाले हैं क्योंकि काम से इतने दिन की ही छुट्टी मिली है. इसके बाद हम 20 दिन के लिए लंदन या फिर यूरोप जा सकते हैं.’




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here