Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update Kartik Signs Agreement With Naira | Yeh Rishta Kya Kehlata hai Written Update : सुहासिनी की वजह से कार्तिक ने किया नायरा के साथ एग्रीमेंट

Yeh Rishta Kya Kehlata hai Written Update : सुहासिनी की वजह से कार्तिक ने किया नायरा के साथ एग्रीमेंट



स्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इन दिनों हाई मेलोड्रामा चल रहा है. जहां पिछले एपिसोड में आपने देखा था कि सुहासिनी की इच्छा के बारे में नायरा को पता चल जाता है जिससे वो डर जाती है. नायरा पुलिस के पास रिपोर्ट लिखवाने पहुंच जाती है. इसके बाद सुहासिनी सबके सामने अपनी इच्छा का खुलासा करती है जिससे सब हैरान रह जाते हैं.

शो के लेटेस्ट एपिसोड में कार्तिक सुहासिनी दादी और मनीष से एग्रीमेंट साइन करवाता है. इस एग्रीमेंट के मुताबिक सुहासिनी दादी और उसके पिता मनीष उसके बच्चे से दूर रहेंगे. कार्तिक दोनों को धमकी भरे लहजे में कहता है कि अगर उन दोनों इस एग्रीमेंट को तोड़ने की कोशिश की तो हमेशा के लिए वो गोयनका निवास छोड़ कर चला जायेगा. दोनों बुझे मन से एग्रीमेंट साइन कर लेते हैं जिसे देख नायरा खुश हो जाती है. वहीं कार्तिक की बहन कीर्ति नायरा को सन्देश भेजती है कि वो दादी को माफ कर दे.


दूसरी तरफ कार्तिक का पिता मनीष नायरा से माफी मांगता है जिससे नायरा इमोशनल हो जाती है. वहीं कीर्ति भी कार्तिक से दादी और मनीष को माफ करने के लिए कहती है. इस काम में नायरा भी कीर्ति का साथ देती है और कार्तिक को मनाती है कि वह दादी और मनीष को माफ कर दे. आखिर में कार्तिक दादी को माफ कर देता है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here