शशांक भुजंगासन से मिलनेवाले हेल्थ बेनिफिट्स-
- यह आसन रीढ़ की हड्डी को फ्लेक्सिबल बनाता है।
- कोर स्ट्रेंथ को बढ़ाता है।
- नेत्र दृष्टि को इम्प्रूव करता है।
- पेट और पीठ पर जमा एक्स्ट्रा फैट को दूर करता है।
- प्रजनन प्रणाली, लिवर और गुर्दे की कार्यस्थिति को सुधारता है।
- पीरियड संबंधी विकारों को दूर करता है।
- श्वास नियंत्रण विकसित करता है।
- इस आसन को करने से कंधा, गला, गर्दन और बॉडी आर्म मजबूत होते हैं।
- इस आसन को करने से मन में शिथिलता आती है, जो तनाव दूर करने में सहायक होता है।
कैसे करना है वर्कआउट
स्टेप- 1
अपने पैरों की एड़ियों पर बैठ जाइए, अपने हाथों को अपनी जांघों पर रख लें। इस मुद्रा को वज्रासन कहते हैं। फिर अपने दोनों हाथों को इनहेल करते हुए ऊपर उठाएं।
सिर्फ पुरुष नहीं महिलाओं के लिए भी जरूरी है वेट लिफ्टिंग, मोटापा घटाने से लेकर हड्डियां होंगी मजबूत
स्टेप- 2
अब सामने की ओर झुकते हुए दोनों हाथों को आगे समानांतर फैलाते हुए, सांस छोड़ते हुए हथेलियों को जमीन पर टिका दें। फिर सीने से जमीन को स्पर्श करते हुए उसे आगे की तरफ धीरे-धीरे तब तक लेते जाएं, जब तक वह हाथों की सीध में न आ जाए। फिर हाथों को सीधा करते हुए तथा पेट को जमीन से लगाते हुए सीने को आगे और ऊपर की ओर करें। अब इस स्थिति में पीठ को धनुषाकार बनाते हुए सिर को आगे की ओर झुकाते हुए जमीन पर टिका दें। कुछ देर तक इसी स्थिति में रहें।
स्टेप-3
अब सांस छोड़ते हुए, अपने सिर को ऊपर उठाएं। हथेलियों को उठाएं। जांघों और भुजाओं को सीधा करते हुए धीरे-धीरे पीठ को ऊपर की और उठाते हुए सिर और पूरे शरीर को पीछे ले जाते हुए वापस पहले वाली मुद्रा वज्रासन की स्थिति में वापस आ जाएं। इसे आप 10 बार दोहरा सकते हैं।
शशांक भुजंगासन को आप नियमित रूप से अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। यह वजन कम करने में, शरीर की एक्स्ट्रा फैट को दूर करने में फायदेमंद होता है। शशांक भुजंगासन को खास तौर पर महिलाओं के लिए काफी लाभदायक माना जाता है, हालांकि यह पुरुषों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।
PCOD से परेशान महिलाएं जरूर करें ये आसन
PCOD से परेशान महिलाएं जरूर करें ये आसन
किसे नहीं करना चाहिए ये आसन?
हाई ब्लडप्रेशर की समस्या वाले, दिल की बीमारी से ग्रस्त, गर्भवती महिलाएं और स्लिप डिस्क की समस्या से जूझ रहे लोगों को यह आसन नहीं करना चाहिए।
Source link