चलती बाइक से गिरा युवक: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

छतरपुर। ज़िले के लवकुश नगर थाना क्षेत्र के देवपुर से कटहरा मार्ग का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो में तीन युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे और उनमें से एक युवक लाइव वीडियो बना रहा था। इसी दौरान, बाइक पर पीछे बैठा युवक अचानक चलती बाइक से गिर गया।

यह घटना बुधवार शाम 4 बजे के आसपास का बताई जा रही है जब यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल होना शुरू हुआ। वीडियो में युवक की स्थिति या गिरने के कारणों (नशे की हालत या मज़ाकिया वीडियो बनाने के दौरान) को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं है, लेकिन इसने यूज़र्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

blob:https://www.no2politics.com/1739d105-4349-405e-ad4f-cd23f5b3d1b5

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here