सिंगरी नदी के उफनते पुल से युवक बहा, लाइव वीडियो वायरल; तलाश जारी

नरसिंहपुर: नरसिंहपुर जिले में हो रही भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। नरसिंहपुर शहर में कचहरी से गणेश मंदिर जाने वाले सिंगरी नदी के पुल पर एक युवक, जाकिर खान (निवासी किसानी वार्ड), नदी पार करते समय बह गया। इस घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

blob:https://www.no2politics.com/14fa6af8-188a-4724-ab09-5e74f6cbaf14

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है, लेकिन खबर लिखे जाने तक युवक की तलाश जारी है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से उफनती नदियों और नालों से दूर रहने की अपील की है।

blob:https://www.no2politics.com/293c0380-cb2d-43cf-8943-6321f8ca8909

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here