देश प्रदेश और शहर को नशा मुक्त बनाने के लिए आज कड़कड़ाती ठंड में ग्वालियर शहर के युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों ने मैराथन दौड़ में हिस्सा लिया। विवेकानंद जयंती पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर द्वारा आयोजित इस मैराथन दौड़ में दिव्यांगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। ग्वालियर के JC मिल उद्यान से प्रारम्भ हुई मैराथन दौड़ शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई रानी लक्ष्मी बाई समाधि स्थल पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने धावकों को शहर नशामुक्त अभियान के साथ स्वच्छ भारत का भी संदेश दिया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती द्वारा प्रदेश में शराबबंदी की मांग के सवाल पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर थोड़े असहज नजर आए।
इस सवाल पर उन्होंने कहा कि लोग यदि शराब छोड़ देंगे तो दुकानों पर ताले अपने आप लग जाएंगे.. जरूरत है शराब से दूर रहने की.. नशे से दूर रहने की..अब ग्वालियर में हर महीने नशामुक्ति के लिए विभिन्न स्तरों पर मैराथन का आयोजन किया जाएगा जिससे ग्वालियर के साथ प्रदेश और देश भी नशा मुक्त होगा.. मैराथन दौड़ के समापन के उपरांत ऊर्जा मंत्री ने रानी लक्ष्मी बाई की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की.. मैराथन दौड़ के आयोजन में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाहा, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर,आईजी अरविंद सक्सेना, कलेक्टर रूचिका सिंह चौहान भी मौजूद रहे।
बाइट -प्रद्युम्न सिंह तोमर ऊर्जा मंत्री मध्यप्रदेश शासन