Youtuber ने वीडियो बनाते वक्त उड़ाए 25 करोड़ रुपये की कार के परखच्चे, सुनाई दर्दनाक कहानी

नई दिल्लीः आज के दौर में Youtube के जरिए लोकप्रियता पाना और पैसे कमाना काफी आसान तरीका है. लॉकडाउन के दौरान तमाम लोगों ने यूट्यूब पर अपने चैनल्स बनाए हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कई लोग अपने चैनल्स पर कुछ अलग तरह का मैटेरियल डालने के लिए कुछ ऐसे वीडियो भी बनाते हैं जिससे उनकी जान भी जा सकती है. ऐसे ही एक टीएनजर यूट्यूबर ने अपने चैनल के लिए वीडियो शूट करने के चक्कर में अपने पिता की 25 करोड़ रुपये की कार को तहस-नहस कर दिया है. 

ये भी पढ़ें-पटरी पर लौट सकते हैं भारत-नेपाल के रिश्ते, काठमांडू जाएंगे विदेश सचिव

वीडियो बनाने के लिए राइ़ड पर निकले थे गेज
दरअसल, यहां बात हो रही है 17 साल के यूट्यूबर गेज गिलियन को लेकर, जो अमेरिका के अरबपति बिजनेसमैन के बेटे हैं. गेज ने हाल ही में अपनी ड्रीम कार के परखच्चे उड़ा दिए. इस इटालियन सुपर कार की कीमत $3.4 मिलियन (252,243,620 रुपये) यानी 25 करोड़ से अधिक बताई जा रही है. पगानी हुआयरा रोडस्टर नाम की इस कार का एक्सीडेंट अमेरिका के टैक्सास में हुआ है जिसमें गेज गिलियन अपने दोस्त के साथ वीडियो शूट करने के लिए एक राइड पर निकले थे. इस दौरान एक्‍सीडेंट हो गया. गेज ने अपने ट्विटर पर लग्जरी कार की फोटो डालकर Rip लिखा है.

भगवान का किया शुक्रिया
दिलचस्प ये है कि गेज ने इसके बावजूद भी अपने साथी जैक से साथ एक यूट्यूब वीडियो बनाया जिसमें उन्होंने एक्सीडेंट का फैंस से जिक्र किया और बताया कि कैसे उसके साथ ये घटना घटी. रिकॉर्ड किए वीडियो को गेज ने अपने सोशल अकाउंट पर पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने एक्सीडेंट की पूरी दास्तान बयां की है. गेज ने कहा कि इस तरह की चीजें होती हैं. मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे जीने के लिए दूसरी जिंदगी दी है. इस क्रैश के चलते हमें गंभीर चोट आ सकती थी, यहां तक कि हमारी मौत भी हो सकती थी लेकिन हम लकी थे कि ऐसा कुछ नहीं हुआ. ऐसे में मैं भगवान को शुक्रिया अदा करता हूं.

देखें वीडियो

वीडियो शूट करते वक्त खोया कंट्रोल
वीडियो में गेज बताते हैं कि, ”वो एक शानदार और पावरफुल कार थी. गलती मेरी ही थी जो वह मेरे कंट्रोल से बाहर हो गई और मैं और मेरा दोस्त जैक हादसे का शिकार हो गए. हालांकि हम दोनों खुशकिस्मत रहे, जो सही सलामत बच गए. इस दौरान हम 40 मील प्रति घंटे की रफ्तार से भी कम थे और वीडियो शूट कर रहे थे कि अचानक कार का कंट्रोल खो गया और पेड़ से जाकर टकरा गई.” ‘उन्होंने बताया कि एक्सीडेंट में मेरे दोस्त जैक को भी चोट आई है. इस हादसे में गेज का भी फ्रैक्चर हुआ है जिसकी तस्वीर भी डाली है.

इस घटना की जानकारी देने के बाद से गेज ने सोशल मीडिया से ब्रेक लिया है. गेज के यूट्यूब पर 84 हजार फॉलोअर्स हैं. वे अपने चैनल्स पर कई दिलचस्प वीडियो शेयर करते रहते हैं. 

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here