नागरिकता संशोधन कानून( CAA) के विरोध में सुप्रीम कोर्ट के बाहर मंगलवार देर रात महिलाएं धरने पर बैठ गईं. महिलाएं अदालत के बाहर मौन प्रदर्शन कर रही हैं. इस बीच, सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. महिलाओं के हाथ में CAA, एनआरसी के विरोध में पोस्टर्स भी हैं. महिलाओं का प्रदर्शन बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में CAA को लेकर होनी वाली सुनवाई से ठीक पहले हो रहा है. महिलाओं की संख्या 15 से 20 है. पुलिस के पूछने पर उनका कहना है कि कहीं भी प्रदर्शन करना उनका बुनियादी अधिकार है. बता दें कि बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में CAA से जुड़ी 140 से ज्यादा याचिकाओं पर सुनवाई होनी है.
Source link


