कलश यात्रा के साथ बुन्देलखण्ड के महाकुंभ का आगाज 22 से 25 तक दीदी मां के प्रवचन, श्री अन्नपूर्णा महायज्ञ शुरु।

छतरपुर। सिद्ध तीर्थ बागेश्वर धाम में कलश यात्रा के साथ 8 दिवसीय बुन्देलखंड का महाकुंभ शुरु हो गया है। यजमान इस माध्यम से प्रायश्चित करते हैं और जलयात्रा में साथ-साथ चलते हैं। गांव की सिद्ध माता मंदिर से कलश यात्रा शुरु हुई और सभी मंदिरों से गुजरती हुई यज्ञ स्थल पर पहुंची। जगह-जगह कलश यात्रा का स्वागत हुआ और आरती उतारी गई।जानकारी के मुताबिक ऊंट, घोड़े, ढोल, नगाड़े, बैंड-बाजे से सुसज्जित कलश यात्रा नगर भ्रमण के लिए निकली। माता मंदिर से शुरु हुई यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश रखकर अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ चल रही थीं।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2025/02/VID-20250219-WA0080.mp4

सिर पर पुराण रखकर यजमान और पंडित चल रहे थे। भगवा ध्वज लहराते हुए श्रद्धालू आगे बढ़ते गए। गांव के मुख्य मार्गों से होकर निकली कलश यात्रा सभी मंदिरों को स्पर्श करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची। इस यात्रा में महिलाओं के अलावा देश भर से आए बागेश्वर धाम के श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं कलश यात्रा में जगह-जगह पुष्पवर्षा हुई। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर महाराजश्री की पूज्य माताजी ने भी कलश यात्रा और पुराणों की आरती उतारी। सेवा, समर्पण और सनातन का संगम बागेश्वर धाम में देखने को मिल रहा है।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2025/02/VID-20250219-WA0085.mp4

इस अवसर पर यज्ञ पुरोहित पं. राजा पाण्डेय, धीरू महाराज सहित अन्य विप्रगण शामिल रहे। विहिप के पदाधिकारियों, विधायकों ने लिया बालाजी का आशीर्वाद, महाराज जी से की चर्चाविश्व हिन्दु परिषद के केन्द्रीय संगठन मंत्री मिलिन्द पाण्डेय, क्षेत्र संगठन मंत्री जितेन्द्र पंवार, विभाग मंत्री प्रखर भट्ट एवं बजरंग दल के जिला संयोजक सूरज बुंदेला के अलावा विधायक रामेश्वर शर्मा व ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह ने बुधवार को बागेश्वर धाम पहुंचकर बालाजी के चरणों में प्रणाम किया। इसके बाद सभी पदाधिकारियों व विधायकों ने बागेश्वर महाराज से आयोजन के संबंध में चर्चा की। चूंकि आगामी 23 फरवरी को देश के मुखिया नरेन्द्र मोदी आ रहे हैं इसलिए उनके आने के संबंध में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। महाराजश्री ने विहिप के सभी पदाधिकारियों को कन्या विवाह का निमंत्रण देते हुए कहा कि वे इस आयोजन में अपनी उपस्थिति दें और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें। दोनों विधायकों ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2025/02/VID-20250219-WA0086.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here