छतरपुर: बाबा बागेश्वर जल्द करेंगे विवाह, गुरु आज्ञा के बाद दिया बड़ा संकेत

छतरपुर। बाबा बागेश्वर ने अपने विवाह को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गुरु जी की आज्ञा हो चुकी है और माता जी से आज ही कह दिया गया है कि लड़की देखना शुरू कर दें। विवाह माता जी की पसंद से ही होगा।

बाबा बागेश्वर ने स्पष्ट कहा कि उनके जीवन का एक सिद्धांत रहा है—जो बातें कही हैं, उन पर अडिग रहते हैं। उन्होंने कहा कि शादी करेंगे, यह पक्का है, और बहुत जल्द खुशखबरी मिलेगी, यह भी तय है।

इसके साथ ही उन्होंने आध्यात्मिक साधना की जानकारी देते हुए बताया कि वे 21 दिन की साधना के लिए जा रहे हैं, जिसमें से 5 दिन बद्रीनाथ में साधना करेंगे। इस बयान के बाद श्रद्धालुओं और समर्थकों में उत्सुकता का माहौल है।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/02/VID-20260227-WA0109.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here