दिल्ली में शीतलहर के चलते ठंड का सितम जारी …

दिल्ली में कुछ दिनों की राहत के बाद से एक बार कड़ाके की ठंड लौट आई है। बारिश होने के बाद से शीतलहर चल रही है। शीतलहर के चलते पारा में गिरावट भी दर्ज की गई। जिस कारण दिल्ली में एक बार फिर सर्दी का सितम शुरू हो गया है। दिल्ली में गुरुवार को सुबह के समय बादल छाये रहे लेकिन दोपहर बाद लोगों को धूप निकल जाने के बाद ठंड से कुछ राहत मिली। लेकिन शीतलहर के चलते लोगों को ठंड का एहसास भी होता रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘खराब’ श्रेणी में रिकॉर्ड किया गया। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक क्षेत्र का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 13 जनवरी को एक बार फिर से हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलने की आशंका है। कोहरे के कारण बीते गुरुवार को 17 ट्रेन दो से छह घंटे लेट हुई थी। उत्तर रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन संख्या (13483) मालदा-दिल्ली जंक्शन फरक्का एक्सप्रेस सबसे अधिक छह घंटे देरी से दिल्ली पहुंची।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here