बिहार: कन्हैया कुमार के काफिले पर फिर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़ – Attack on convoy of kanhaiyya kumar ara bihar

दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र कन्हैया कुमार के काफिले पर हमले की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही. शुक्रवार को फिर उनके काफिले पर हमला हुआ. कन्हैया कुमार बिहार में आरा के रमना मैदान जा रहे थे. इसी दौरान स्थानीय लोगों ने कन्हैया कुमार के काफिले पर हमला कर दिया. इस दौरान कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. इससे पहले भी कन्हैया कुमार के काफिले पर हमला किया गया है.

बिहार के जमुई में कन्हैया कुमार के काफिले पर बीते सोमवार को हमला हुआ था. जमुई से नवादा जाने के क्रम में उनके काफिले पर अंडे और मोबिल ऑयल फेंके गए. पुलिस के मुताबिक, “कन्हैया कुमार रविवार को अपनी ‘जन गण मन यात्रा’ पर जमुई पहुंचे थे और एक सभा को भी संबोधित किया था. इसके बाद जमुई परिसदन में रात्रि विश्राम के बाद कन्हैया कुमार का काफिला सोमवार को आगे बढ़ने के क्रम में महिसौरी बस स्टैंड के पास पहुंचा, तो उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा. यहां लोगों ने कन्हैया के खिलाफ नारे लगाए और काफिले पर अंडे और मोबिल फेंके.”

ये भी पढ़ें: क्या बिहार चुनाव में एक नाव की सवारी करेंगे नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार?

इस दौरान कन्हैया कुमार के समर्थकों और स्थानीय लोगों में झड़प भी हुई. उनके समर्थकों और मीडियाकर्मियों के बीच भी इस दौरान बहस हुई. मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासन ने मामला शांत कराया और कन्हैया कुमार के काफिले को आगे बढ़ाया. हालांकि इस दौरान कन्हैया को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here