यूपी के मऊ में सपा नेता बिजली यादव का मर्डर, गोली मारकर हमलावर फरार – mau samajwadi party leader bijli yadav shot dead muhammadabad police investigation updates

उत्तर प्रदेश के मऊ में रविवार सुबह समाजवादी पार्टी (सपा) नेता बिजली यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मोहम्मदाबाद इलाके में बिजली यादव को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी. हत्यारे वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

रिपोर्ट के मुताबिक बिजली यादव सुबह-सुबह शैर पर निकले थे. इसी दौरान हमलावरों ने बिजली यादव की कनपटी पर पिस्तौल से गोली मार दी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. इस साल के आखिर में यूपी में पंचायत चुनाव है जिसकी तैयारी में बिजली यादव लगे थे. लोगों का कहना है कि चुनावी रंजिश हत्या की एक वजह हो सकती है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here