राज्यपाल श्रीमती पटेल ने दी रक्षा-बंधन की बधाई


राज्यपाल श्रीमती पटेल ने दी रक्षा-बंधन की बधाई


 


भोपाल : रविवार, अगस्त 2, 2020, 17:00 IST

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने प्रदेशवासियों को रक्षा-बंधन पर्व की बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं ।

राज्यपाल श्रीमती पटेल ने कहा है कि रक्षाबंधन का पावन पर्व सामाजिक एकता, स्नेह और आत्मीयता का अनूठा पर्व है। रक्षा सूत्र का बंधन भाई-बहन के अटूट रिश्ते को मजबूती प्रदान करता है। पारिवारिक समरसता की प्रेरणा देता है। यह पर्व देश में सांस्कृतिक एकता को भी मजबूत बनाता हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओं के सम्मान का संकल्प लेना चाहिए।


अजय वर्मा

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here