राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव आज, प्रवेश वर्मा करेंगे चर्चा की शुरुआत – Lok sabha president address motion of thanks bjp mp parvesh verma modi government

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर आज संसद का सत्र हंगामेदार हो सकता है. लोकसभा में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव चर्चा शुरू होगी. चर्चा के पहले स्पीकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद प्रवेश वर्मा होंगे. इसके बाद सांसद रामकृपाल यादव चर्चा करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव बोलेंगे.

पिछले दिनों दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने विवादित बयान दिया था. इसके बाद चुनाव आयोग ने प्रवेश वर्मा पर 96 घंटे का प्रतिबंध लगा दिया था, यानी तीन दिनों तक प्रवेश वर्मा चुनाव प्रचार नहीं कर पाएंगे. इससे पहले चुनाव आयोग ने बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से प्रवेश वर्मा को हटा दिया था.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here