हरियाणा पुलिस में तबादले, सुशांत सिंह राजपूत के जीजा बने फरीदाबाद के कमिश्नर – Sushant singh rajput brother in law gets promotion become faridabad new police commissioner

  • फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर बने सुशांत राजपूत के जीजा
  • हरियाणा में कई पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं

हरियाणा पुलिस में मंगलवार को डीजी स्तर के कई अधिकारियों के तबादले किए गए. बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत के जीजा ओ पी सिंह को फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है. ओ पी सिंह केके राव की जगह लेंगे. केके राव को अब गुड़गांव का कमिश्नर बनाया गया है. इसके अलावा गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर मोहम्मद अकील को हरियाणा का डीजी क्राइम नियुक्त किया गया है.

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के जीजा ओ पी सिंह सीनियर आईपीएस अधिकारी हैं. वह मुख्यमंत्री दफ्तर (सीएमओ) में स्पेशल ऑफिसर (कम्यूनिटी पुलिसिंग एंड आउटरीच) हैं. आईपीएस ओप सिंह 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं.

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं हैं. उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. सुशांत 14 जून को दुनिया को अलविदा कह गए. सुशांत की मौत से अभी भी लोग उबर नहीं पाए हैं.

ये भी पढ़ें- कोरोना ट्रैकर आरोग्य सेतु ऐप में बड़ी गड़बड़ी, लॉग इन नहीं कर पा रहे यूजर

वहीं, डीजीपी, क्राइम पी के अग्रवाल को राज्य सतर्कता ब्यूरो महानिदेशक बनाया गया है. साउथ रेंज, रेवाड़ी एडीजीपी डॉ आरसी मिश्रा को हरियाणा पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही एफएसएल, मधुबन के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है.

ये भी पढ़ें- फर्जी पायलट लाइसेंस स्कैम: यूरोप ने PAK की उड़ानों पर 6 महीने के लिए लगाया बैन

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here