महिला आयोग मामले की जांच कर रही है. (सांकेतिक तस्वीर)
मेडिकल छात्रा (Medical Student) का आरोप है कि पूर्व अधीक्षक डॉ. विवेक चौधरी देर रात आपत्तिजनक मैसेज (Vulgar Message) करते थे. परेशान करने थिसीस पर साइन भी नहीं किया.
दरअसल, अंबेडकर अस्पताल के पूर्व अधीक्षक और कैंसर विभाग के एचओडी डॉक्टर विवेक चौधरी के खिलाफ मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है. जानकारी के मुताबिक महिला डॉक्टर का कहना है कि पूर्व अधीक्षक देर रात आपत्तिजनक मैसेज करते थे. जब अधीक्षक की बात नहीं मानी तब परेशान करने के मकसद से विवेक चौधरी ने थिसीस पर जानबूझकर हस्ताक्षर नहीं करने का आरोप छात्रा ने लगाया है. बताया जा रहा है कि पीड़ित छात्रा पहले भी शिकायत ही कोशिश कर चुकी है, लेकिन विवेक चौधरी के अंबेडकर अस्पताल के अधीक्षक रहते हुए छात्रा की कोई सुनवाई नहीं हुई.
ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: इलाहाबाद हाईकोर्ट को मिले 4 नए जज, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की नियुक्ति
शिकायत लेकर महिला आयोग पहुंची छात्रामामले में कार्रवाई नहीं हुई को पीड़िता छात्रा महिला आयोग पहुंची और शिकायत दर्ज कराई. प्रारंभिक तौर पर मामले की जांच फिलहाल छत्तीसगढ़ महिला आयोग कर रही है. शिकायत पर सफाई देने के लिए अंबेडकर अस्पताल के पूर्व अधीक्षक विवेक चौधरी को भी आयोग में नोटिस देकर बुलाया है. महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पहली सुनवाई के लिए बुधवार को विवेक चौधरी को आयोग के दफ्तर बुलाया गया था. पूर्व अधीक्षक आयोग के सामने उपस्थित भी हुए थे. इसके बाद उनके खिलाफ की गई शिकायत की कॉपी सौंपकर 15 दिनों बाद फिर उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने का समय महिला आयोग ने दिया है. 23 सितंबर को फिर से महिला आयोग में मामले की हियरिंग रखी गई है. अब छात्रा के आरोपों पर विवेक चौधरी के जवाब का इंतजार किया जा रहा है.