अजीत जोगी की सेहत को लेकर ताजा हेल्थ बुलेटिन जारी, डॉक्टरों ने दी बड़ी जानकारी, ajit jogi Latest health bulletin released movement in thumb ajit jogi latest news ajit jogi ajit jogi in coma | raipur – News in Hindi

अजीत जोगी की सेहत को लेकर ताजा हेल्थ बुलेटिन जारी, डॉक्टरों ने दी बड़ी जानकारी

डॉक्टर्स के मुताबिक अजीत जोगी की हालत अभी भी नाजुक है. (File Photo)

Ajit Jogi Health Update: पूर्व सीएम अजीत जोगी की सेहत को लेकर एक बड़ी खबर आई है. डॉक्टरों के मुताबिक बुधवार रात उनके अंगुठे में हलचल देखी गई है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी (Ajit Jogi) की तबीयत को ताजा जानकारी अस्पताल ने दी है. श्री नारायणा अस्पताल रायपुर (Raipur) ने अजीत जोगी का 7वां हेल्थ बुलेटिन जारी किया है. गुरुवार सुबह करीब 10.30 बजे जारी इस हेल्थ बु​लेटिन में बताया गया है कि 13 मई की रात अजीत जोगी के बाएं हाथ के अंगूठे में थोड़ी हलचल हुई है. इस दौरान उनके बेटे अमित जोगी भी उनके साथ मौजूद थे.

श्री नारायणा अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. सुनील खेमका के हवाले से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया कि 74 वर्षीय अजीत जोगी की स्थिति पहले जैसे ही बनी हुई है. ब्रेन एक्टिविटी बेहद कम है. ब्लड प्रेशर, हृदय और यूरिन आउटपुट नियंत्रण में है, लेकिन  वेंटिलेटर से ही सांस दी जा रही है. गौरतलब है कि 9 मई को कार्डियक अरेस्ट के बाद अजीत जोगी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है.
ऑडियो थेरेपी की मदद

बता दें कि बीते मंगलवार को डॉ. सुनील खेमका ने बताया था कि अजीत जोगी के ब्रेन को एक्टिव करने के लिए अस्पताल में सांग थेरेपी (Song Therapy) या ऑडियो थेरेपी दी जा रही है. इसके तहत उन्हें उनका पसंदीदा संगीत सुनाया जा रहा है. इस ऑडियो थैरेपी के बाद उनकी तबीयत में आंशिक सुधार हुआ है. इसके साथ ही उनके दिमाग में कुछ हलचल देखने को मिली. इतना ही नहीं जोगी के आंखों की पुतलियों के फैलाव में भी कुछ कमी आई है. हालांकि, उन्होंने यह साफ तौर पर कहा कि उनकी तबीयत अभी भी बहुत गंभीर बनी हुई है. हालांकि जारी हेल्थ बुलेटिन में अस्पताल ने एक बार उनकी हालत चिंताजनक ही बताई है. स्वास्थ्य में सुधार कम है. फिलहाल, अजीत जोगी के ब्रेन को एक्टिवेट करने की कोशिश की जा  रही है. डॉक्टर्स की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 

भूखे नहीं रहेंगे सुकमा पहुंच रहे प्रवासी मजदूर, 47 दिनों से लगातार बांटा जा रहा खाना 

मुंगेली में दुकान के गोदाम से 30 लाख का गुटखा जब्त, ज्यादा कीमत पर बेचना चाहता था व्यापारी

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 14, 2020, 11:56 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here