अनुदेशक कल्याण समिति के बैनर तले प्रेरणा एप के विरोध में किया प्रदर्शन – Bundelkhand News



Demonstration performed against Prerna App under the banner of Instructor Welfare Committee

Sep 15, 2019 12:28

120

0

अनुदेशक कल्याण समिति के बैनर तले प्रेरणा एप के विरोध में किया प्रदर्शन


अनुदेशक कल्याण समिति के बैनर तले प्रेरणा एप के विरोध में किया प्रदर्शन

झाँसी में सेल्फी से हाजिरी के लिए लागू किए गए शिक्षा विभाग में प्रेरणा ऐप का विरोध तेज होता जा रहा है। तमाम शिक्षक संगठनों द्वारा इसके विरोध में आवाज उठाये जाने के बाद अब अंशकालिक अनुदेशकों ने भी इसका विरोध किया है। आज पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति के बैनर तले प्रेरणा एप के विरोध में धरना देकर प्रदर्शन किया गया। समिति के अध्यक्ष प्रशांत पांडे ने बताया कि सरकार अनुदेशकों को मात्र ₹7000 मानदेय प्रतिमाह देती है और इसके बदले में अनुदेशकों की तैनाती मुख्यालय से 70 से 80 किलोमीटर दूर की जाती है। मात्र ₹7000 में अनुदेशक का आना जाना कैसे संभव है और उस पर भी समय पर हाजिरी लगाने की बात की जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार इसके अलावा अनुदेशकों से अन्य कार्य भी ले रही है। इसके बाद भी अनुदेशकों के लिए प्रेरणा ऐप लागू कर दिया गया है। न्यायालय द्वारा निर्देश दिए जाने के बाद भी अनुदेशकों को ₹17000 मानदेय नहीं दिया जा रहा है। यह सरकार की हठधर्मिता है।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here