Chhattisgarh News In Hindi : A young man was murdered in Bilaspur, there was a dispute over bidi money | उधार की बीड़ी पीने वाले को दुकानदार ने पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • कोटा बस स्टैंड के पास स्थित पान ठेले पर हुआ था विवाद 
  • हत्या में आरोपी के साथ एक नाबालिग भी शामिल 

Dainik Bhaskar

Feb 23, 2020, 12:35 PM IST

बिलासपुर. शहर के कोटा इलाके में शनिवार की शाम एक युवक की हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों समेत एक नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक कोटा बस स्टैंड के एक पान ठेले पर बाजारपारा निवासी अरविंद चौधरी गया था। पान ठेला संचालक नंदराम यादव ने अरविंद से उधार की बीड़ी देने से इंकार कर दिया और पुराने हिसाब के पैसे मांगे। दोनों के बीच इसी बात को लेकर गाली गलौज शुरू  हो गई। नंदराम भड़क गया और जान से मारने की धमकी देते हुए ठेला से बाहर निकला और अरविंद को पीटने लगा। पास ही मौजूद नीतेश यादव नाम का युवक और नंदराम का पोता भी अरविंद को पीटने लगे, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। 
 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इससे पहले भी मृतक अरविंद का विवाद आरोपियों के साथ हो चुका था। घटना के दौरान कुछ लोगों ने बीच-बचाव भी किया। मगर आरोपी नहीं माने। अरविंद के सीने में चोट लगी थी, मारपीट के दौरान कांच की बोतल और डंडों से भी उसपर वार किया गया था। घटना स्थल से उसे घर लाया गया, देर शाम उसकी तबियत अचानक बेहद खराब हो गई। उसका बड़े भाई दीपक उसे कोटा के सरकारी अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अरविंद के परिजनों ने थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी नंदराम यादव, नितेश यादव व नाबालिग के खिलाफ हत्या का जुर्म दर्ज किया है। 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here