दरअसल, इस साल परीक्षा लेने से लेकर परिणाम जारी करने तक की सारी जिम्मेदारी स्कूलों को ही दी गई है. पिछले सत्र में 9वीं और 11वीं के प्रश्नपत्र माध्यमिक शिक्षा मंडल की तरफ से भेजे गए थे. लेकिन इस बार सारी व्यवस्था स्कूलों की तरफ से ही की जाएगी. इस बारे में जानकारी माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव वीके गोयल ने दी. इस संबंध में सभी प्राचार्यों को माध्यमिक शिक्षा मंडल की तरफ से पत्र जारी कर दिया गया है. पत्र में स्पष्ट किया गया है कि 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं छत्तीसगढ़ में स्थानीय स्तर पर होगी.
IOCL Recruitment: आईओसीएल में नौकरी पाने का शानदार मौका, एक लाख से ज्यादा है सैलरी
बता दें कि इन निर्देशों के जारी होने के बाद स्कूल की तरफ से परीक्षा के प्रश्न पत्र तैयार किये जायेंगे और समय सारिणी तैयार की जायेगी. हालांकि परीक्षा को लेकर डेटशीट अभी जारी नहीं किया गया है. परीक्षा के दौरान कोरोना के प्रोटोकॉल का नियम पालन करना जरूरी होगा.

