अब तक 66.75 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, बारदानों की व्यवस्था के निर्देश

प्रतीकात्मक फोटो

छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh Government) ने दावा किया है कि खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में 11 जनवरी 2021 तक 66 लाख 75 हजार मीट्रिक धान (Paddy) की खरीदी की गई है.

  • News18Hindi

  • Last Updated:
    January 12, 2021, 11:13 AM IST

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh Government) ने दावा किया है कि खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में 11 जनवरी 2021 तक 66 लाख 75 हजार मीट्रिक धान (Paddy) की खरीदी की गई है. सरकार का दावा है कि अब तक राज्य के 16 लाख 47 हजार किसानों (Farmers) ने समर्थन मूल्य पर धान बेचा है. राज्य के मिलरों को 21 लाख 87 हजार 736 मीट्रिक टन धान का डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलरों द्वारा अब तक 18 लाख 74 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है. इसके अलावा धान रखने के लिए बारदानों की व्यवस्था भी करने के निर्देश दिए गए हैं.

राज्य सरकार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक प्रदेश में अनुमानित धान उपार्जन 89.00 लाख मीट्रिक टन के लिए लगभग 4.45 लाख गठान बारदानों की आवश्यकता संभावित है. वर्तमान में लगभग 67.35 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है. 89 लाख मीट्रिक टन धान के अनुमानित उपार्जन के विरूद्ध लगभग 21.65 लाख मीट्रिक टन का उपार्जन किया जाना शेष है. शेष धान के उपार्जन हेतु लगभग 1.08 लाख गठान बारदानों की आवश्यकता होगी. जिसके विरूद्ध वर्तमान स्थिति में लगभग 53 हजार गठान बारदाने उपलब्ध हैं.

बस्तर में 478 मीट्रिक टन की खरीदी
खरीफ वर्ष 2020-21 में 11 जनवरी 2021 तक राज्य के बस्तर जिले में 87 हजार 478 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है. इसी प्रकार बीजापुर जिले में 42 हजार 898 मीट्रिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 9 हजार 450 मीट्रिक टन, कांकेर जिले में 2 लाख 6 हजार 814 मीट्रिक टन, कोण्डागांव जिले में 97 हजार 854 मीट्रिक टन, नारायणपुर जिले में 13 हजार 17 मीट्रिक टन, सुकमा जिले में 25 हजार 386 मीट्रिक टन, बिलासपुर जिले में 3 लाख 52 हजार 571 मीट्रिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 51 हजार 322 मीट्रिक टन, जांजगीर-चांपा जिले में 6 लाख 48 हजार 326 मीट्रिक टन, कोरबा जिले में 84 हजार 556 मीट्रिक टन, मुंगेली जिले में 2 लाख 77 हजार 300 मीट्रिक टन खरीदी की गई है.इन जिलों में भी खरीदी

इसी तरह रायगढ़ जिले में 4 लाख एक हजार 380 मीट्रिक टन, बालोद जिले में 4 लाख 5 हजार मीट्रिक टन, बेमेतरा जिले में 4 लाख 66 हजार 104 मीट्रिक टन, दुर्ग जिले में 3 लाख 8 हजार 378 मीट्रिक टन, कवर्धा जिले में 3 लाख 25 हजार 231 मीट्रिक टन, राजनांदगांव जिले में 5 लाख 54 हजार 540 मीट्रिक टन, बलौदाबाजार जिले में 4 लाख 48 हजार 761 मीट्रिक टन, धमतरी जिले में 3 लाख 23 हजार 862 मीट्रिक टन, गरियाबंद जिले में 2 लाख 36 हजार 341 मीट्रिक टन, महासमुंद जिले में 4 लाख 53 हजार 665 मीट्रिक टन, रायपुर जिले में 3 लाख 77 हजार 719 मीट्रिक टन, बलरामपुर जिले में एक लाख एक हजार 165 मीट्रिक टन, जशपुर जिले में 73 हजार 874 मीट्रिक टन, कोरिया जिले में 78 हजार 852 मीट्रिक टन, सरगुजा जिले में एक लाख 3 हजार 593 मीट्रिक टन और सूरजपुर जिले में एक लाख 19 हजार 671 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है.







Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here