अशोकनगर जिले के कलेक्टर-एस.पी. बदले


अशोकनगर जिले के कलेक्टर-एस.पी. बदले


प्रियंका दास कलेक्टर और तरुण नायक पुलिस अधीक्षक बने
 


भोपाल : सोमवार, अक्टूबर 26, 2020, 18:42 IST

राज्य शासन द्वारा आदेश जारी कर अशोकनगर जिले के कलेक्टर श्री अभय कुमार वर्मा को हटा कर उनके स्थान पर सुश्री प्रियंका दास को अशोकनगर कलेक्टर पदस्थ किया गया है। एक अन्य आदेश में श्री रघुवंश कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक जिला अशोकनगर को हटा कर उनके स्थान पर श्री तरुण नायक को पुलिस अधीक्षक अशोकनगर पदस्थ किया गया है।

श्री अभय कुमार वर्मा की पद-स्थापना अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन और श्री रघुवंश कुमार सिंह को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय, भोपाल पदस्थ किया है।


ऋषभ जैन 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here