सर्जन बताकर तय किया रिश्ता, दूल्हा निकला पर्ची बनाने वाला! जयमाला के बाद गोल्ड चेन और एसी की डिमांड, शादी के मंडप में जमकर बवाल, बिना दुल्हन की लौटी बारात

जबलपुर। शादी के सपने संजोकर बैठी दुल्हन और उसके परिवार के लिए विवाह की रात किसी बुरे अनुभव से कम नहीं रही। रिश्ता तय करते समय दूल्हे को सर्जन बताकर शादी की बात शुरू की गई थी, लेकिन शादी की रस्मों के दौरान दूल्हे और उसके परिवार की कथित मांगों ने ऐसा विवाद खड़ा किया कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। जयमाला से पहले अंगूठी और फिर सोने की चेन की मांग की गई। इसके बाद खाना खाने के लिए एसी देने की फरमाइश कर दी गई। दुल्हन पक्ष का आरोप है कि लगातार हो रही इन मांगों से परेशान होकर उन्होंने शादी से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ और लात-घूंसे चलने लगे। आखिरकार दूल्हा बारात लेकर वापस लौट गया और शादी नहीं हो सकी। अब दुल्हन अपने पिता और परिजनों के साथ एसपी कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई है।मामला जबलपुर के बंधन बारात घर का है, जहां 24 नवंबर को गोराबाजार निवासी ज्योति कोरी का विवाह लालमाटी निवासी निखिल कोरी के साथ तय हुआ था। दुल्हन ज्योति के मुताबिक करीब एक साल पहले दोनों परिवारों के बीच शादी की बातचीत शुरू हुई थी। रिश्ता तय करते समय किसी तरह के लेनदेन या दहेज की बात नहीं हुई थी। परिवार को बताया गया था कि लड़का मेडिकल क्षेत्र में है और सर्जन है। बाद में जानकारी मिली कि वह मेडिकल क्षेत्र में पर्चियां बनाने का काम करता है और करीब 15 हजार रुपये महीने कमाता है। इसके बावजूद परिवार ने आर्थिक स्थिति को देखते हुए शादी के लिए सहमति दे दी।रात 1 बजे मंगवाई अंगूठी, 2 बजे गोल्ड चेन की मांगदुल्हन के पिता मुरारीलाल कोरी के मुताबिक बारात आने के बाद रस्में शुरू हुईं तो सबसे पहले दूल्हे ने अंगूठी की मांग कर दी। अंगूठी घर पर छूट गई थी, जिसे रात करीब एक बजे मंगवाकर दूल्हे को पहनाया गया। इसके बाद जयमाला की बारी आई तो दूल्हे की तरफ से कहा गया कि पहले सोने की चेन पहनाई जाएगी, तभी जयमाला होगी। रात के करीब दो बजे चेन की मांग सुनकर दुल्हन पक्ष के लोग हैरान रह गए। लेकिन बेटी की शादी में कोई बाधा न आए, इसलिए परिवार ने फिर समझौता किया। गोरा बाजार से चेन मंगवाई गई और दूल्हे को पहनाने के बाद जयमाला की रस्म पूरी हुई।खाने की टेबल पर एसी की डिमांड, फिर बिगड़ी बातदुल्हन के पिता का आरोप है कि जयमाला के बाद जब दूल्हे और बारातियों को भोजन करने के लिए कहा गया तो उन्होंने एसी की मांग कर दी। दूल्हे का कहना था कि एसी मिलने के बाद ही वह खाना खाएगा। ज्योति का आरोप है कि शादी की बातचीत से लेकर लगुन और विवाह की रस्मों तक दूल्हे के परिवार की ओर से लगातार नई-नई फरमाइशें की जा रही थीं। कभी बुआ, कभी बहन तो कभी परिवार के दूसरे सदस्य मांग कर रहे थे। जब एसी की मांग की गई तो दुल्हन पक्ष ने इसका विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।दुल्हन को चप्पल मारने का आरोपज्योति ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान दूल्हे की बहन ने उसके साथ गाली-गलौज की और चप्पल फेंककर मारी। परिवार के अन्य लोगों के साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई। ज्योति का कहना है कि उसके पिता रिटायर्ड कर्मचारी हैं और उन्होंने अपनी सामर्थ्य के अनुसार शादी की तैयारियों में काफी पैसा खर्च किया था। इसके बावजूद लगातार मांगें की जा रही थीं। ज्योति ने साफ कहा कि अब वह निखिल और उसके परिवार के साथ शादी नहीं करना चाहती। उसका कहना है कि जिस परिवार ने शादी के मंडप में इस तरह का व्यवहार किया, उसके साथ आगे जीवन बिताना संभव नहीं है।एसपी कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहारबुधवार को ज्योति अपने पिता मुरारीलाल और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ एसपी कार्यालय पहुंची। यहां दूल्हे और उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए आवेदन दिया। दुल्हन के पिता का कहना है कि वह अपनी बेटी का विवाह उस परिवार में अब नहीं करना चाहते। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी की तैयारियों में काफी खर्च हुआ और ऐन मौके पर दहेज की मांग कर उनकी बेटी और परिवार को अपमानित किया गया। परिवार ने पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।एडिशनल एसपी बोले- आवेदन मिला, कार्रवाई के निर्देशमामले में एडिशनल एसपी मनीष भारद्वाज ने बताया कि गोराबाजार थाना क्षेत्र के मुरारीलाल कोरी अपनी बेटी और परिवार के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे थे। उनका आरोप है कि शादी के दौरान लड़का पक्ष की ओर से एक लाख रुपये, एसी और फ्रिज सहित अन्य सामान की मांग की गई। मांग पूरी नहीं होने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और शादी नहीं हो सकी। इस संबंध में परिवार ने वैधानिक कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है। संबंधित थाना प्रभारी को मामले से अवगत कराते हुए नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।फिलहाल शादी टूटने के बाद दुल्हन और उसका परिवार कार्रवाई की मांग कर रहा है। जिस विवाह को लेकर घर में खुशियों की तैयारियां थीं, वह रात दहेज की कथित मांगों और विवाद के चलते हंगामे में बदल गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here