अस्वस्थ मादा गौर की मृत्यु


अस्वस्थ मादा गौर की मृत्यु


 


भोपाल : मंगलवार, जून 9, 2020, 19:07 IST

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में 27 मई, 2020 को अस्वस्थ अवस्था में रेस्क्यू कर लायी गई मादा गौर की आज दोपहर में मृत्यु हो गई। मादा गौर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से अपने समूह से भटक कर रातापानी अभयारण्य के क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। गौर ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से 12 गाँव एवं नर्मदा नदी को पार कर लगभग 140-150 किलोमीटर की दूरी तय की थी। इसे बाड़ी के पास पीपली गाँव के नागिन घाट से रेस्क्यू किया गया था। उम्रदराज गौर की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही थी। जबसे यह वन विहार आयी थी, इसकी गतिविधियाँ सुस्त थीं, किन्तु वह अपना नियमित भोजन कर रही थी।


सुनीता दुबे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here