lifestyle meet sonu sood best friend kulsum shadab wahab who is a beauty with kind heart

1/8

मिलिए सोनू सूद की बेस्ट फ्रेंड से, जिनका दिल है उनसे भी ज्यादा खूबसूरत

मिलिए सोनू सूद की बेस्ट फ्रेंड से, जिनका दिल है उनसे भी ज्यादा खूबसूरत

सोनू सूद जिस तरह से प्रवासी मजदूरों व मुंबई में फंसे अन्य लोगों के लिए मददगार बनकर सामने आए, उसने उन्हें सबका फेवरिट बना दिया है। इस नेक काम के लिए उन्हें रोज तारीफें और दुआएं मिलती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस ऐक्टर की बेस्ट फ्रेंड भी खूबसूरत दिल की मालकिन हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर लोगों, ऐसिड अटैक विक्टिम, घरेलू हिंसा जैसी समस्याओं का सामना करने वाले लोगों की हर तरह से मदद करती हैं?

2/8

फैशन डिजाइनर हैं कुलसुम

फैशन डिजाइनर हैं कुलसुम

कुलसुम को fashion designer with a cause कहा जाता है। वह फैशन की दुनिया में ऐक्टिव रहने के साथ ही एनजीओ संस्थान भी चलाती हैं।

3/8

अलग-अलग NGO से जुड़ी हैं कुलसुम

अलग-अलग NGO से जुड़ी हैं कुलसुम

कुलसुम Hothur Foundation, Colours Of Hope और Ara Lumiere नाम की NGO चलाती हैं। ये संस्थाएं डाउन सिंड्रोम से जूझ रहे बच्चों, गरीब लोगों और ऐसिड अटैक विक्टिम्स की मदद करती हैं।

4/8

जिंदगी में आगे बढ़ने में मदद

जिंदगी में आगे बढ़ने में मदद

Ara Lumiere विशेषतौर पर तेजाब के हमले का शिकार महिलाओं की मदद करती है। यह संस्था महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करवाते हुए उन्हें फिर से मेन स्ट्रीमलाइन से जोड़ने की कोशिश करती है।

5/8

फैशन हाउस में दिया जाता है काम

फैशन हाउस में दिया जाता है काम

इन महिलाओं को कुलसुम के फैशन हाउस से जुड़े काम सिखाते हुए रोजगार दिया जाता है। उन्हें इसका वेतन भी मिलता है, जो उन्हें इंडिपेंडेंट बनने में मदद करता है।

6/8

मिल चुके हैं कई अवॉर्ड

मिल चुके हैं कई अवॉर्ड

कुलसुम शादाब के इस फैशन विद कॉज़ की मुहीम को कई अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। वह अपने इस काम के कारण न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी पहचानी जाती हैं।

7/8

सोनू सूद के साथ मिलकर कर रहीं काम

सोनू सूद के साथ मिलकर कर रहीं काम

सोनू सूद और कुलसुम इन दिनों घरेलू हिंसा की शिकार और डेली वेजर्स की मदद में जुटे हुए हैं। दोनों ने इसके लिए जागरूकता अभियान चलाए हुए हैं।

8/8

सोनू ने बताया था बेस्ट फ्रेंड

सोनू ने बताया था बेस्ट फ्रेंड

सोनू ने कुलसुम को बर्थडे विश करते हुए उन्हें अपना बेस्ट फ्रेंड बताया था। साथ ही में उन्होंने अपनी इस दोस्त की जमकर तारीफ भी की थी। (सभी फोटोज: इंस्टाग्राम@KULSUM SHADAB WAHAB)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here