आईटीबीपी के जवान ने गोली मारकर की खुदकुशी, नहीं मिला सुसाइड नोट – Itbp jawan commit suicide in karol bagh police station delhi

  • दिल्ली में आईटीबीपी जवान ने खुद को मार ली गोली
  • आईटीबीपी जवान के पास से नहीं मिला सुसाइट नोट

आईटीबीपी के 31 वर्षीय जवान ने शुक्रवार की शाम करोल बाग थाने में अपनी ही इंसास राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली. मृतक का नाम संदीप कुमार था. वह शुक्रवार को अपने बाकी साथियों के साथ अपनी ड्यूटी पूरी करके लौटे थे.

जिस समय आईटीबीपी के जवानों को थाने से वापस अपने घर और बैरेक के लिए जाना था. ठीक उसी वक्त संदीप कुमार जो कि कॉन्स्टेबल के पद पर थे अचानक उन्होंने अपनी इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली.

जानकारी के मुताबिक संदीप कुमार के पास से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है. संदीप की उम्र महज 31 साल थी. 12 फरवरी 2009 को ही संदीप ने आईटीबीपी जॉइन किया था.

यह भी पढ़ें: मुंबई में लॉकडाउन के दौरान घट गई अपराध दर, 2 माह में भारी गिरावट दर्ज

संदीप कुमार उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले थे. फिलहाल किसी को नहीं पता कि आखिर संदीप ने ऐस कदम क्यों उठाया. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने संदीप कुमार के घरवालों और उनके बटालियन के अस्टिटेंट कमांडेंट को इसकी जानकारी तुरंत ही दे दी थी.

सीमापुरी थाने में भी चली गोली

वहीं दूसरी ओर शुक्रवार रात आई एक खबर के मुताबिक दिल्ली के सीमापुरी थाने में तैनात कांस्टेबल रवीन्द्र ने अपने साथी कांस्टेबल आमोद को कहासुनी के बाद गोली मार दी है. घायल आमोद को पहले जीटीबी अस्पताल ले जाया गया. लेकिन गंभीर अवस्था की वजह से आमोद को वहां से एम्स अस्पताल में रेफर कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: बदमाशों ने 100 मीटर किया पीछा, पकड़कर सिर में मार दी गोली

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here