आज से खुलेगा जनजातीय संग्रहालय  


आज से खुलेगा जनजातीय संग्रहालय  


 


भोपाल : गुरूवार, सितम्बर 3, 2020, 19:37 IST

मध्यप्रदेश की जनजातीय संस्कृति और कला परम्पराओं का प्रमुख केन्द्र जनजातीय संग्रहालय पिछले 21 मार्च, 2020 से कोरोना महामारी के संक्रमण के कारण बंद था जो 4 सितम्बर 2020 से पुनः दर्शकों के लिये दोपहर 12 बजे से सायं 7 बजे तक नये कलेवर के साथ खुल रहा है।

दर्शकों को जारी होने वाला प्रवेश टिकिट एक घंटा अवधि के लिए मान्य होगा। हरेक घंटे के उपरान्त 20 मिनिट के लिए संग्रहालय को दर्शकों से खाली कर सेनेटाईज कराया जायेगा। इसी तरह से किसी भी दीर्घा में दर्शकों की संख्या अधिक न हो इसके लिए 50 से अधिक दर्शकों के लिए अनुमति नहीं होगी। दीर्घा के भीतर चिन्हांकित पथ से ही दर्शकों को प्रादर्शों का अवलोकन करना होगा। प्रादर्शों का स्पर्श करने, फोटोग्राफी आदि इस दौरान पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगी। भारत सरकार और राज्य शासन द्वारा कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।


सुनीता दुबे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here