आनंदीबेन पटेल को मध्य प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार – Anandiben patel governor uttar pradesh madhya pradesh addition duty lal ji tandon rashtrapati bhawan

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मध्य प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है. खराब सेहत के कारण मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के छुट्टी पर होने के कारण राष्ट्रपति ने आनंदीबेन पटेल को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है.

राष्ट्रपति भवन के जरिए बताया गया कि मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की अनुपस्थिति में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मध्य प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. दरअसल, खराब सेहत के बाद मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन को लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.

बता दें कि लालजी टंडन को 11 जून को सांस की दिक्कत और बुखार आने पर मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में भर्ती कराया गया था. लालजी टंडन की कोरोना जांच भी की गई थी. हालांकि उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी. स्वास्थ्य संबंधी जांचों के दौरान उनके लिवर में भी दिक्कत पाई गई, जिसके लिए उनका एक सीटी गाइडेड प्रोसिजर किया गया.

प्रोसिजर के बाद पेट में रक्त का स्राव बढ़ गया, जिसके चलते उनका इमरजेंसी ऑपरेशन किया गया. ऑपरेशन के बाद उनको आईसीयू में विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया है.

खबर में अपडेट जारी है…

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here